प्रियांक शर्मा ने बिग बॉस के घर में वापसी करते ही तूफान मचाना शुरू कर दिया है और उनका सबसे पहला टारगेट अर्शी खान बनी हैं। प्रियांक को बिग बॉस ने पहले सप्ताह ही सजा देते हुए घर से बाहर कर दिया था। अब एक बार फिर उनकी वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है। घर में एंट्री करते ही उन्होंने अर्शी और सपना के बीच लड़ाई करवा दी।
प्रियांक ने अर्शी के कुछ सीक्रेट सपना को बता दिए और सपना ने उसका ऑनकैमरा मजाक बनाया। सपना ने अर्शी को धमकाया कि अगर वो सपना से भिड़ेगी तो सपना सबके सामने उसका राज खोल देगी।
पढ़ेंः BIGG BOSS : हिना खान ने साउथ एक्ट्रेसेस के मोटापे का उड़ाया मजाक, ट्विटर पर मिला ऐसा जवाब
विज्ञापन
2 of 4
अर्शी इस बात से काफी घबरा गईं क्योंकि अर्शी एक बार बहुत बड़े स्कैंडल में फंस गई थी और उसके घरवाले इस बात को नहीं जानते। अर्शी ने प्रियांक से पूछा कि क्या उन्होंने बाहर रहकर ये सब जानकारी जुटाई और सपना को बताया तो प्रियांक ने साफ झूठ बोल दिया कि उन्होंने किसी को कुछ नहीं बताया।
आपको बता दें कि प्रियांक ने सपना को सिर्फ इतना कहा था कि वो अर्शी के सामने जाकर 'पुणे और गोवा' का नाम लें। इसे सुनते ही अर्शी अपने आप ही सहम जाएंगी।
विज्ञापन
3 of 4
दरअसल पुणे और गोवा के साथ अर्शी का एक संबंध है। आइए आपको बताते हैं कि वो क्या है। अक्टूबर 2016 में पुणे मिरर में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार पुणे सिटी पुलिस ने एक सेक्स रैकट मामले में अर्शी को हिरासत में लिया था। अर्शी के अलावा विपुल दहल नामक एक शख्स (जिन्हें अर्शी का एजेंट बताया गया था) उसे गिरफ्तार किया गया था।
पढ़ेंः Bigg Boss 11: सरप्राइज एंट्री से दो कंटेस्टेंट खुशी से पागल, घरवाले रह गए दंग
वहीं अर्शी गोवा के एक सेक्स रैकट में भी फंसी थी। गोवा पुलिस ने एक पांच सितारा होटल से अर्शी को गिरफ्तार किया था। रिपोर्ट के मुताबिक अर्शी ने पुलिस वालों को काफी समाया था कि वो इससे जुड़ी नहीं हैं और इसके बाद वो मुंबई आ गईं थीं।