बिग बॉस के सीजन 11 में हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी के तेवर अचानक गरम होने लगे हैं। इस बार तो वह ऐसा कुछ बोली, घरवाले दंग रह गए। दरअसल, लग्जरी बजट के लिए बिग बॉस ने जेल में पूजा को एक वायरल सॉन्ग बनाने का काम दिया था, चूंकि वहां उसके साथ अर्शी और आकाश भी थे। पूजा ने गाना लिख तो लिया पर जब उसे शूट करने की बात सामने आई तो सभी घरवालों में ये उत्सुकता थी कि आखिर गाने में क्या लिखा होगा?
पढ़ेंः BIGG BOSS 11: ये है अर्शी का 'पुणे-गोवा' स्कैंडल, प्रियांक ने खोल दिया राज
विज्ञापन
2 of 4
जो सोचा, वही सही निकला, पूजा के गाने में आकाश और अर्शी के बारे में तो पॉजीटिव लिखा था, जबकि अधिकांश के बारे में नैगेटिव। पता चलते ही सपना अचानक भड़क गई। उसका गुस्सा पूजा की बजाय अर्शी पर फूट पड़ा। सपना का आरोप था कि पूजा ने उसके बारे में ये लाइनें अर्शी के कहने पर लिखी हैं।
विज्ञापन
3 of 4
सपना ने अर्शी को धमकी देते हुए कहा कि तू नागिन है, तुझे अपने पैरों से कुचल दूंगी। पहली बार जहां सपना का रोद्र रूप घरवालों के सामने आया, वहीं अर्शी के तेवर ठंडे पड़ते दिखे। उसे डर था कि सपना कहीं उसकी बाहरी जिंदगी के कारनामे यहां सबके सामने उजागर न कर दे, उसे घरवालों की चिंता थी।
पढ़ेंः BIGG BOSS : हिना खान ने साउथ एक्ट्रेसेस के मोटापे का उड़ाया मजाक, ट्विटर पर मिला ऐसा जवाब
खैर, इनके सबसे बीच सपना और हिना के बारे में लिखी लाइनों को बदलकर पूजा इन्हें शूट करवाती हैं। विकास और शिल्पा ने इस वीडियो को शूट करने में ढिंचैक पूजा की मदद की। अंत में सभी घरवालों के बीच में वह रैप गीत चलाया जाता है। देखना ये है कि आने वाले दिनों में ये लड़ाई कितनी आगे जाएगी।