फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 11: जानिए, अब तक के 10 सीजन में कौन-कौन सेलीब्रेटी रहे विनर

Fri, 29 Sep 2017 06:51 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
1 of 11
Big Boss 11
कलर्स चैनल के लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस' का 11वां सीजन एक अक्टूबर से शुरू हो रहा है। पिछली कई बार की तरह इस बार भी सलमान खान ही शो को होस्ट कर रहे हैं। हम बता रहे हैं उन प्रतिभागियों के बारे में, जिन्होंने पिछले 10 सीजन में जीत की ट्रॉफी उठाई...

 
विज्ञापन

2 of 11
Big Boss 1, Rahul Roy - फोटो : Big Boss
बिग बॉस 1: इस शो के पहले सीजन में 'आशिकी' फिल्म से कभी सुपरस्टारडम हासिल करने वाले और बाद में बॉलीवुड से गायब हो जाने वाले राहुल रॉय ने जीता। इसमें कारोल ग्रैसियस फर्स्ट रनर-अप रहीं, तो भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन सेकंड रनर-अप रहे। बिग बॉस के पहले सीजन के होस्ट थे अरशद वारसी। 


 
विज्ञापन

3 of 11
Big Boss 2
बिग बॉस 2: बिग बॉस 2 को होस्ट किया शिल्पा शेट्टी ने, जो बिग बॉस के यूके वर्जन में जीत हासिल कर चुकी थी। इस सीजन को आशुतोष कौशिक ने जीता। उन्होंने डायना हेडन, राखी टंडन, मोनिका बेदी और पायल रोहतगी जैसे सितारों को मात देकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
 

4 of 11
Big Boss 3
बिग बॉस 3: विंदू दारा सिंह ने बिग बॉस 3 की ट्रॉफी जीती। उन्होंने शमिता शेट्टी, कमाल राशिद खान, क्लॉडिया सिएस्ला, पूनम ढिल्लन और शरलिन चोपड़ा जैसे सितारों को मात दी। 
 
विज्ञापन

5 of 11
Big Boss 4
बिग बॉस 4: बिग बॉस 2 में श्वेता तिवारी के पूर्व पति राजा चौधरी ने किस्मत आजमाई थी, तो बिग बॉस 4 में श्वेता तिवारी ने न सिर्फ किस्मत आजमाई, बल्कि खली जैसे सितारे को पीछे छोड़कर ट्रॉफी जीती। ये शो बेहद अलग तरह का रहा। शो के बीच में ही सारा खान और अली मर्चेंट ने बिग बॉस के घर में ही शादी कर ली थी। 
 
विज्ञापन

6 of 11
Big Boss 5
बिग बॉस 5: जूही परमार ने तमाम प्रतिद्वंदियों को पीछे छोड़कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस साल संजय दत्त ने होस्ट की कुर्सी संभाली। शक्ति कपूर, पूजा बेदी और महक चहल जैसे प्रतिभागियों के बीच में पॉर्न स्टार रही सनी लियोनी ने वाइल्ड कार्ड के जरिए शो में एंट्री मारी। 
 
विज्ञापन

7 of 11
Big Boss 6
बिग बॉस 6: 'कसौटी जिंदगी की' सीरियल की हीरोइन ने बिग बॉस 4 में बाजी मारी, तो मेन वैंप उर्वशी ढोलकिया ने बिग बॉस 6 में बाजी मारी। उर्वशी ने नवजोत सिंह सिद्धू, सना खान और आश्का गोराडिया को पीछे छोड़ा। इस सीजन के साथ सलमान खान ने फिर से वापसी की।
 

8 of 11
Big Boss 7
बिग बॉस 7: गौहर खान ने बिग बॉस 7 में जीत हासिल की। ये सीजन खूब सारे ड्रामे से भरा रहा। गौहर खान और कुशाल टंडन ने शो बीच में ही छोड़ दिया था। पर बाद में कुछ दिनों के बाद दोनों वापस लौटे और गौहर खान ने शो को जीता। 
 

9 of 11
Big Boss 8
बिग बॉस 8: गौतम गुलाटी बिग बॉस 8 के विजेता बने। करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल की डेटिंग ने भी खूब सुर्खियां बचोटी। ये शो 'हल्ला बोल' कॉन्सेप्ट पर रहा। हल्ला बोल को फराह खान ने होस्ट किया। 
 

10 of 11
Big Boss 9
बिग बॉस 9: प्रिंस नरुला ने तीन रियलिटी शो जीते, उनमें बिग बॉस 9 भी एक रहा। उन्होंने रोडीज, स्प्लिट्सविला शो भी जीते। इस शो में अमन वर्मा, युविका चौधरी, किश्वर मर्चेंट और सुयश राय भी थे। 
 
विज्ञापन

11 of 11
Big Boss 10
बिग बॉस 10: नोएडा के मनवीर गुर्जर पहली बार बिग बॉस के ऐसे विजेता बने, जो पहले से सुपरस्टार नहीं था। इसी शो में स्वामी ओम ने जमकर बवाल काटा। सलमान खान ने उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया, साथ ही कहा कि अगर वो व्यक्ति शो के ग्रैंड फिनाले में आता है तो वो स्टेज से हट जाएंगे। 

बिग बॉस 11 का फर्स्ट डे, फर्स्ट शोः जानिए सलमान के सामने कौन सी स्टारकास्ट?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें