फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांसर सपना चौधरी के दीवानों के लिए खुशखबरी, अब 24 घंटे रहेगी आंखों के सामने

Fri, 29 Sep 2017 07:56 AM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 8
सपना चौधरी
‌अक्सर विवादों में रहने वाली सिंगर और डांसर सपना चौधरी की एक झलक पाने के लिए पब्लिक पागल रहती है। लेकिन अब ऐसा मौका आ रहा है जब वो 24 घंटे आपकी आंखों के सामने रहेगी। अब जानिए आखिर कहां आपको सपना चौधरी का दीदार करने का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन

2 of 8
सपना चौधरी - फोटो : SOCIAL MEDIA
सपना अब सलमान खान के शो 'बिग बॉस 11' की पड़ोसन बनने वाली हैं। सपना के अलावा तीन और कंटेस्टेंट बिग बॉस के पड़ोसी बनेंगे। ये पड़ोसी भी शो का हिस्सा होंगे। जिन्हें समय आने पर घर के अंदर लाया जाएगा। लेकिन बीच-बीच में घर में आकर अपना जलवा दिखाएंगे।
पढ़ें- इस महाराजा से लता मंगेशकर को हुआ था प्यार, फिर क्यों दोनों जिंदगीभर रहे कुंवारे
विज्ञापन

3 of 8
sapna chaudhry
इन पड़ोसियों में हरियाणा की स्टेज डांसर सपना चौधरी, हसीना पारकर का दामाद, पटना की ज्योति कुमार और नोएडा की शिवानी दुर्गा होंगी। ये चारों कंटेस्टेंट कॉमनर के तौर पर बिग बॉस में होंगे। इन चारों में बिग बॉस के फैंस सपना चौधरी को देखने के लिए बेकरार हैं।

पढ़ें- जब सलमान खान ने सरेआम रणबीर को जड़ा थप्पड़, जानें क्या हुआ था उस पार्टी में

4 of 8
सपना चौधरी
सपना अक्सर अपने डांस और गाने को लेकर सोशल मीडिया पर सनसनी मचाती हैं। पिछले साल सपना चौधरी के कई वीडियो और इंटरनेट पर वायरल हुए थे। इसके अलावा सपना सुसाइड की कोशिश को लेकर भी चर्चा में आ गई थीं। हरियाणा में सपना कफी फेमस हैं। 

पढ़ें- 4 साल से अमीषा को नहीं मिली कोई फिल्म, लेकिन शौक इतने महंगे कि जान होश उड़ जाएं
विज्ञापन

5 of 8
सपना चौधरी का नया गाना इंटरनेट पर वायरल
उनका पहला गाना 'सॉलिड बॉडी रै' था जिसका लोगों के बीच काफी क्रेज है। अपने पहले गाने से ही सपना हरियाणा के अलावा यूपी, राजस्थान, दिल्ली और पंजाब में भी लोकप्रिय हो गईं। हरियाणा में सपना के डांस मूव्स का हर कोई दीवाना है। कॉन्ट्रोवर्सी और अपने गानों के लिए सपना देखते ही देखते स्टार बन गईं।
विज्ञापन

6 of 8
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी
दिल्ली-एनसीआर में सपना की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। सपना जब लाइव शो करती हैं तो चारों ओर की पब्लिक झूमने लगती है। सुसाइड की कोशिश के बाद सपना के खिलाफ केस दर्ज हो गया था जिसके चलते वो डिप्रेशन में चली गई थीं। सोशल मीडिया पर सपना को ट्रोल किया गया। 
विज्ञापन

7 of 8
हरियाणा के कैथल में सपना चौधरी की डांस परफॉर्मेंस
एक ओर जहां लोग सपना के डांस के दीवाने हैं वहीं एक्ट्रेस अरुणा ईरानी ने उनके खिलाफ एक बयान दिया था। अरुणा ने सपना को ऐसा डांस ना करने की नसीहत थी। साथ ही ये भी कहा था कि हरियाणा में इस तरह का डांस बैन कर दिया जाना चाहिए। इससे बच्चों पर बुरा असर पड़ता है।
विज्ञापन

8 of 8
हरियाणा के कैथल में सपना चौधरी की डांस परफॉर्मेंस
सपना की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 9 साल की उम्र से ही स्टेज शो करना शुरू कर दिया था। सपना के पिता का निधन 12 साल की उम्र में हो गया था। परिवार को पालने की जिम्मेदारी सपना पर आ गई थी। सपना ने गाना और डांस कर काफी लोकप्रियता बटोरी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें