साल का अंत सीरियल 'ये है मोहब्बतें' की कास्ट के लिए खुशखबरी लेकर आया है। हाल ही में जारी बार्क की रिपोर्ट में इस सीरियल ने काफी समय से नंबर एक पर बरकरार सीरियल 'कुंडली भाग्य' को दूसरे नंबर पर ला दिया है। जो की पूरी टीम के लिए न्यू ईयर गिफ्ट से कम नहीं है।
पढे़ं- अपने फेमस होने के लिए सुंदर पिचई ने इस एक्टर को दिया क्रेडिट, एक इंटरव्यू ने बदल दी थी किस्मत
विज्ञापन
2 of 4
Yeh Hai Mohabbatein
BARC Report Week 51 के अनुसार इस सीरियल की रेटिंग सबसे ज्यादा रही जिस वजह से बाजी मार ले गया। इस सीरियल की टीआरपी 7.3 रही। जबकि 'कुंडली भाग्य' दूसरे नंबर पर 7.05 रेटिंग हासिल की। तीसरे नंबर पर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' और चौथे नंबर पर 'कुमकुम भाग्य' रहा। वहीं 'शक्ति अत्तिव्त के एहसास की' 5वें नंबर अपना कब्जा जमाने में कामयाब रहा।
@sajal_sachan Week 51 data: Hindi Gec Urban Programmes pic.twitter.com/4xVQAJjhLc
— BARCIndia (@BARCIndia) December 29, 2017
विज्ञापन
3 of 4
Salman Khan
दिलचस्प बात ये हैं कि इस लिस्ट में 'बिग बॉस' कही भी जगह बनाने में नाकामयाब रहा। बीते कुछ हफ्तों से ये रियलिटी शो 8वें पोजीशन पर बरकरार था लेकिन इस हफ्ते इसकी जगह 'सुपर डांसर 2' ने ले ली। जिसकी एक वजह कही न कही एंटरटेनमेंट के डोज का कम होना हो सकता हैं।
पढे़ं- टीवी शो पर हुआ था प्यार, अब शादी के 10 साल बाद पति से तलाक लेने जा रही ये एक्ट्रेस
इस रेटिंग में सबसे बड़ा धमाका सीरियल 'ये हे मोहब्बतें' ने अपनी दमदार वापसी से किया है। इस शो की टीआरपी लगातार गिर रही थी लेकिन इशिता के मौत के सीक्वेंस ने इस सीरियल को एक तरह से नया जीवनदान दिया।
पढे़ं- Bigg Boss 11: शिल्पा ने खुलेआम हिना खान को दी Smooch करने की सलाह, सुनकर चौंक गए घरवाले