बिग बॉस में फिर से एक और वाकया सामने आया जिसने सभी का ध्यान खींचा। इस बार हिना और प्रियांक मिलकर लव का मजाक उड़ाते हैं। जिसे सुनकर आप भी अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।
पढ़ें: Bigg Boss 11: सलमान से उलझने पर फैंस ने लगाई अर्शी की क्लास, ट्विटर पर हुई ट्रोल
विज्ञापन
2 of 4
हिना खान
पहले हिना खान ने साऊथ की फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी एक्ट्रेसेज के मोटापे का मजाक उड़ाया था। इसकी वजह से उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा था वहीं अब एक बार फिर से हिना खान ने कंट्रोवर्सी को न्यौता दे दिया है। जी हां, इस बार हिना और प्रियांक ने लव के वर्जिन होने का मजाक उड़ाया है।
विज्ञापन
3 of 4
Luv tyagi
एक वीडियो में सामने आया है कि हिना खान, प्रियांक शर्मा और लव त्यागी एक साथ बैठकर बातें करते नजर आ रहे हैं। प्रियांक और हिना, लव से उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में पूछते हैं और कहते हैं कि क्या उनकी जिंदगी में कोई लड़की है। इसी दौरान प्रियांक बातों बातों में लव से पूछते हैं कि 'तू वर्जिन है, इस पर लव हां कहते हैं।' इस बात को लेकर हिना और प्रियांक जोर-जोर से हंसना शुरू कर देते हैं।
लव कहते हैं, टमैंने दो तीन बार अपनी वर्जिनिटी लूज़ करने की कोशिश की थी लेकिन वो नहीं हो पाया।' वहीं हिना खान उनसे उनकी उम्र पूछती हैं तो वो कहते है कि वो 23 साल के है। हिना और प्रियांक जब उनकी वर्जिनिटी के बारे में सुनते है तो वो अपनी हंसी को कंट्रोल ही नहीं कर पाते है।