बिग बॉस के सीजन 11 में इस सप्ताह कौन सा कंटेस्टेंट आउट होगा, इसका खुलासा अभी से हो गया है। हितेन और अर्शी के बाद ये कंटेस्टेंट भी विकास गुप्ता का करीबी माना जा रहा है, जी हां, आपका अंदाजा सही है कि हम किस कंटेस्टेंट की बात कर रहे हैं। जानिए आगे की स्लाइड में पूरा मामला..
विज्ञापन
2 of 5
आखिरी बचे कुछ दिनों में अब घर में कुछ न कुछ नया ट्विस्ट हो रहा है। पहले घरवालों की वोटिंग से हितेन को बेघर कर दिया। उसके बाद पुनीश और आकाश की वोटिंग कम नजर आने के बाद भी अर्शी आउट हो गईं और अब घर के दो अच्छे दोस्त इस सप्ताह नॉमीनेट हो गए। जी हां हम बात कर रहे हैं दो बेस्ट फ्रेंड्स लव और प्रियांक की।
विज्ञापन
3 of 5
मिली जानकारी के अनुसार त्यागी समाज और हिना के फैंस की तरफ से मिल रहे वोट के आधार पर लव त्यागी सेफ होंगे। यानी कि प्रियांक शर्मा इस बार घर से बाहर होंगे। वैसे यह होना ही था, विकास से जिसकी दोस्ती होती है..वह जल्द ही बाहर चला जाता है..फिर चाहे वह ज्योति हो या फिर हितेन और अर्शी।
4 of 5
बीती रात नॉमीनेशन एपिसोड में घरवालों को एक मजेदार टास्क दिया गया था। इस टास्क में घरवालों को गार्डन एरिया में रखे डोम में 42 मिनट का समय बिताना था। इस टास्क में आकाश, पुनीश और शिल्पा सेफ हो गईं और हिना की मास्टरचाल के चलते उसके दोनों दोस्त प्रियांक और लव त्यागी नॉमीनेट हो गए।
अब घर पर बने रहने की होड़ खतरनाक मोड़ पर आ गई हैं। सभी कंटेस्टेंट जहां अब केवल अपने लिए खेल रहे हैं तो वहीं एक एक करके दोस्ती की बलि दी जा रही हैं। लेकिन आज घर में एक कुछ ऐसे लोग रहने आएंगे जो बाकी घरवालों के 12 बजाएंगे और ये कोई और नहीं बल्कि कंटेस्टेंट के रिश्तेदार ही होंगे।