सलामन खान शायद रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' को होस्ट करने के लिए मिल रही पेमेंट से शायद खुश नहीं हैं। हफ्तेभर के अंदर ही उनके चेहरे का एक्सप्रेशन देखकर और उनकी बातें सुनकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उनसे काम खूब कराया जा रहा है लेकिन बदले में पैसे बहुत कम मिल रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
Salman Khan
'फाइनैंशियल एक्सप्रेस' के मुताबिक सलमान खान को 'बिग बॉस 11' होस्ट करने के लिए हर एपिसोड के 11 करोड़ रुपये मिल रहे हैं। पिछले साल उन्हें हर एपिसोड के लिए 8 करोड़ रुपये मिलते थे।
विज्ञापन
3 of 5
Bigg Boss 11
लेकिन जब शो पर मेहमान बनकर आए अजय देवगन ने पूछा, 'कितना मिल रहा है?' तो सलमान बोल पड़े, 'अरे जितना इन्होंने (मीडिया) बवाल किया वो सब झूठ है, नहीं मिल रहे इतने।' इसके बाद सलमान ने बगल में खड़े फिल्ममेकर रोहित शेट्टी की तरफ मुड़कर कहा, 'इनसे पूछो इन्हें कितना मिला।' गौरतलब है कि रोहित शेट्टी रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के होस्ट हैं।
4 of 5
Bigg Boss 11
पेमेंट पर रोना रोने के बाद इसी एपिसोड में सलमान खान ने ये भी जाहिर कर दिया कि उनसे कम पेमेंट में ज्यादा काम कराया जा रहा। दरअसल, सिंगिंग रियलिटी शो 'राइजिंग स्टार' के प्रमोशन के लिए कुछ बच्चे शो पर आए थे। जब उन्होंने अपील की कि सलमान खान भी उनके शो का अपने शो पर प्रचार करें तो उन्होंने रोनी सूरत बना ली।
सलमान खान ने कह ही दिया कि चैनल वाले अब हर बार उनसे ये नया काम कराने वाले हैं। काम का बोझ बढ़ता देख सलमान जमीन पर गिर पड़े।
रविवार को 'बिग बॉस 11' में फिल्म 'गोलमाल अगेन' की कास्ट भी आई और अपनी फिल्म का प्रमोशन किया।