फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: जुबैर की पुलिस कंप्लेन लीक, सलमान खान पर जड़े 3 बड़े आरोप

Mon, 09 Oct 2017 11:13 AM IST
amarujala.com, Presented by: अंशुल तलमले
विज्ञापन
1 of 4
बिग बॉस-11 से निकाले गए प्रतिभागी जुबैर खान की सलमान के खिलाफ एफआईआर की कॉपी लीक हो गई है, जो मराठी भाषा में थी, हिंदी में जानिए सलमान पर जुबैर द्वारा लगाए गए ये 3 बड़े आरोप

वीकेंड में जैसे ही सलमान खान से खरी-खरी सुनने के बाद जुबैर ने बाहर निकलते ही एफआईआर दर्ज करवा दी है। मुंबई के अंटोप हिल्स पुलिस थाने में दर्ज की गई शिकायत के अनुसार सलमान ने उन्हें न सिर्फ अपशब्द कहें बल्कि मारने-पीटने और इंडस्ट्री से बाहर निकलवाने तक की धमकी दी है।
विज्ञापन

2 of 4
एफआईआर की कॉपी - फोटो : indian wiki media
एफआईआर की कॉपी में ये लिखा है
मीडिया में घूम रही एफआईआर की कॉपी मराठी में लिखी हुई है, जिसमें साफ तौर पर लिखा हुआ है कि जुबैर खान 30 सितंबर 2017 से 7 अक्टूबर 2017 तक लोनावला में बने बिग बॉस के सेट में प्रतिभागी के तौर पर रहे।

इस दौरान 7 तारीख को प्रसारित हुए शो में बॉलीवुड स्टार और शो के होस्ट सलमान खान ने उन्हें कैमरे के सामने 'तेरे को कुत्ता बनाऊँगा, तू बाहर निकल तेरे को छोडूँगा नहीं' कहा। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा है कि तुझे इंडस्ट्री में काम करने नहीं दूँगा, तुझे खूब मारुँगा। ऐसी शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

3 of 4
जुबैर खान - फोटो : COLORS‏
जुबैर पर क्यों भड़के थे सलमान
शो शुरू होने के बाद से ही घरवालों के साथ जुबैर का बर्ताव काफी बुरा रहा था। जुबैर ने बदतमीजी की इंतेहा उस वक्त पार कर दी थी जब उन्होंने सपना चौधरी के साथ ना सिर्फ बहस की बल्कि उनके पेशे का भी मजाक उड़ाया था।

इसके बाद ही जब सलमान वीकेंड पर सभी कंटेस्टेंट्स की रिपोर्ट लेकर टीवी के सामने पहुंचे तो जुबैर खान पर भड़के उठे। जुबैर को सबके सामने जमकर लताड़ा। जहां शो में जुबैर सलमान से माफी मांगते नजर आएं तो बाहर निकलते ही इस तरह सलमान से बदला ले लिया।
विज्ञापन

4 of 4
Zubair Khan
जुबैर ने की सुसाइड की कोशिश
सभी घरवालों के सामने सलमान से मिली लताड़ के बाद जुबैर ने बिग बॉस घर के अंदर ही खुदकुशी की कोशिश की। जुबैर ने एक साथ ढ़ेर सारी नींद की गोलियाँ खा ली थी, जिसके बाद आनन फानन में शो के निर्माताओं ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया था।

जुबैर समेत पाँच लोगों को इस हफ्ते घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट किया गया था और आज सबसे ज्यादा कम वोट के चलते उन्हें बिग बॉस के घर से बाहर का रास्ता दिखाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें