फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11 में सलमान खान ने 'कुत्ता' कहने पर मांगी माफी, कारण कहीं जुबैर तो नहीं

Mon, 16 Oct 2017 07:52 AM IST
amarujala.com- written by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 5
जब से जुबैर खान बिग बॉस के घर से गए हैं, तभी से उनके और शो के होस्ट सलमान खान के बीच मामला गर्माता जा रहा है। इस सप्ताह शनिवार को वीकेंड के वार में सलमान खान ने स्टेज से पिछले सप्ताह के अपने व्यवहार  के लिए माफी मांगते हुए कहा कि उन्होंने पिछले सप्ताह उन्होंने कुत्ता शब्द का प्रयोग किया था, जिसके लिए वो माफी मांगते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें जुबैर का नाम नहीं लिया।

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 11: शो में आएगा विकास का बेस्ट फ्रेंड, हिना से ऐसे करेगा हिसाब बराबर, देखें वीडियो
विज्ञापन

2 of 5
दरअसल पिछल हफ्ते सलमान ने जुबैर को उनके खराब व्यवहार और महिलाओं के लिए घटिया शब्दों का प्रयोग करने के कारण कुत्ता तक कह डाला था। इसके बाद शो के बाहर हुए जुबैर ने सलमान पर मुकदमा तक दर्ज करवा दिया और वो चाहते थे कि सलमान उनसे माफी मांगें।
विज्ञापन

3 of 5
सलमान ने इस शनिवार को कहा कि उन्होंने पिछले सप्ताह 'कुत्ता' शब्द इस्तेमाल किया था, जिसके लिए वो माफी मांगते हैं। हालांकि इसके बाद सलमान ने कहा ' मैं अपने और दुनिया के सभी कुत्तों से माफी मागंता हूं कि मैंने उनका इस्तेमाल किया। वे तो बहुत वफादार होते हैं। 

4 of 5
इससे पहले जुबैर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि कलर्स चैनल वाले चाहते हैं कि वे वापस बिग बॉस के घर आए, लेकिन इसके लिए उन्होंने एक शर्त रखी थी। जुबैर का कहना कि वे शो में तभी वापसी करेंगे, जब शो के होस्ट सलमान उनसे माफी मांगे और कहें कि उन्होंने गलत शब्‍द कहे थे, क्‍योंकि वे अपने आत्म सम्मान के साथ कोई भी समझौता नहीं करेंगे।

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 11 में हिना खान हर हफ्ते कमा रही इतने लाख, जानिए अपने पसंदीदा प्रतिभागियों की सैलरी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जुबैर ने चैनल पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि चैनल टीआरपी बटोरने के लिए उनकी उस छवि को दिखा रहा है, जो वो नहीं हैं। इंटरव्यू ने उन्होंने कहा कि सलमान के खिलाफ उन्होंने एआईआर दर्ज करवा दी है और अब वो चैनल के ‌खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करवाना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें