बिग बॉस में गुरुवार का दिन बेहद इमोशनल रहा। 2 महीनों बाद अपने घरवालों से मिलते ही कंटेस्टेंट्स अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए। इस हफ्ते के लग्जरी बजट टास्क के जरिए कंटेस्टेंट्स को उनके घरवालों से मिलने का मौका मिला था।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
इमोशनल ड्रामे के बीच घर में कुछ ऐसा भी हुआ जो सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लेगा। दरअसल, पिछले एपिसोड में हिना ने गुस्से में तमतमाकर लड़ाई के दौरान हितेन की WIFE को बीच में घसीट लिया था। अब घर में एंट्री के बाद हितेन की WIFE गौरी ने हिना को इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन
3 of 4
चैनल द्वारा रिलीज किए प्रोमो को देखकर ये बातें सामने आती है कि गौरी अपने हसबैंड हितेन से बात करने के बाद हिना खान के पास जाती है और हिना को करारा जवाब देते हुए बताती है वह अपने दम पर इस खेल को खेल सकते हैं और उन्हें किसी के सलाह मशविरा की जरुरत नहीं है।
आपको बता दें कि बिग बॉस द्वारा दिए गए कैप्टेंसी टास्क में हिना हितेन पर काफी चिल्लाती हुई नजर आईं क्योंकि हितेन की वजह से वह इस हफ्ते घर की कैप्टन नहीं बन पाईं। गुस्से में आकर हिना ने हितेन से कहा कि वह विकास गुप्ता का ही कहा मानते है।