'वीकेंड के वॉर' में टीवी एक्टर हितेन तेजवानी बिग बॉस 11 के घर से बेघर हो गए हैं। इस हफ्ते घर से बाहर होने के लिए हितेन तेजवानी, प्रियांक शर्मा, शिल्पा शिंदे और लव त्यागी का नाम चुना गया था। लेकिन हितेन तेजवानी को घर से बाहर का रास्ता देखने पड़ा।
विज्ञापन
2 of 6
बिग बॉस वोटिंग पोल के मुताबिक इन चारों कंटेस्टेंट को जो वोट मिले हैं वो काफी चौंकाने वाले हैं। इस वोटिंग पोल के अनुसार प्रियांक को हितेन से 9 फीसदी ज्यादा वोट मिले हैं। यानी की इन सभी कंटेस्टेंट में हितेन का वोट प्रतिशत इन सभी से ज्यादा कम रहा।
विज्ञापन
3 of 6
घर से बाहर निकलने के बाद मीडिया से बात करते हुए हितेन ने अपने दिल की बात लोगों के सामने रखी। उन्होंने कहा घर के अंदर का सफर काफी अच्छा रहा और बहुत कुछ सीखने को मिला। उन्होंने विकास गुप्ता को अपना सबसे अच्छा दोस्त बताया तो वहीं ये भी कह डाला कि बाकी सभी लोग पीठ पीछे उनके दुश्मन ही थे।
4 of 6
हितेन की गिनती बिग बॉस के मजबूत कंटेस्टेंट के तौर पर होती थी। हितेन के आउट होते ही उनके फैंस के बीच मायूसी का माहौल छा चुका था। इसका असर सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर देखने को मिला। किसी ने हितेन को शो का बेस्ट कंटेस्टेंट बताया तो किसी फैन ने हितेन को एलिमिनेट करने के पीछे बिग बॉस की ही साजिश बता डाली...अगली स्लाइड में पढ़िए ऐसे ही मजेदार ट्वीट्स
एक फैन ने तो घर के अंदर हितेन के अच्छे दोस्त रहे विकास को ही इसके पीछे बता डाला। खैर अब हितेन तो इस शो से बाहर हो गए देखना होगा अब बिग बॉस के घर का सरताज कौन बनता है ?