बिग बॉस 11 से एक और कंटेस्टेंट का सफर खत्म हो चुका है जिसका नाम हितेन तेजवानी है। हितेन के आउट होने से जहां एक ओर उनके फैंस में निराशा है तो वहीं घर के अंदर अर्शी का रो-रोकर बुरा हाल है। यहां तक की उन्होंने अपने सबसे करीबी दोस्त विकास गुप्ता से भी कहा कि तुमने अब तो शिल्पा का असली रंग देख ही लिया होगा।
पढे़ं- Bigg Boss 11: सपना के बाद अब हितेन के OUT होने पर सलमान ने बोला झूठ, असली सच ये है
विज्ञापन
2 of 6
Hiten arshi
शो की शुरुआत से ही अर्शी हितेन के इर्द गिर्द रहती थीं। उन्होंने सभी घरवालों के सामने हितेन को 'हित्तू बेबी' और घर का 'असली मर्द' तक कहा लेकिन हितेन के बाहर होते ही उनका दिल टूट गया है। हालांकि घर से बाहर निकलते ही हितेन ने भी माना कि अर्शी के मन में उनके लिए सॉफ्ट कॉर्नर जरूर था।
पढे़ं- Bigg Boss 11: घर से OUT होने के फैसले से हितेन हैरान, इंटरव्यू में कईं चौंकाने वाले खुलासे
विज्ञापन
3 of 6
arshi khan
हितेन ने मीडिया से बात करते हुए कहा विकास और अर्शी को जरूर दुख हुआ होगा। अर्शी ने भले ही चाहे कुछ भी किया हो लेकिन उसने मेरा कभी भी साथ नहीं छोड़ा हमेशा सपोर्ट किया। हालांकि हितेन ने ये भी कहा कि उन्हें अपनी और अर्शी की नोंक झोक बिल्कुल भी पसंद नहीं थी।
पढे़ं- Bigg Boss 11: हिना खान के लिए बुरी खबर, बाहर निकलते ही हितेन ने इन 3 कंटेस्टेंट को बताया विनर
4 of 6
Arshi Khan
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि एक लड़की ने शो में लड़के को इस तरह से परेशान किया। मैंने उन्हें कई बार समझाने की कोशिश भी की लेकिन वो यही कहती थीं कि मुझे तो असली मर्द से मतलब है।
पढे़ं- Bigg Boss 11: जानिए क्यों घर से आउट हुए हितेन, ये रहे तीन कारण
विज्ञापन
5 of 6
Arshi Khan
हितेन ने कहा कि वो फनी बहुत थी। कुछ समय बाद मुझे ये पता चल गया था कि वो मेरी बहुत इज्जत करती हैं और बिल्कुल भी लाइन क्रास नहीं की। हालांकि अर्शी और हितेन की नोंक झोक को न केवल घर के अंदर बल्कि बाहर भी लोगों को जमकर हंसाया।
पढे़ं- हितेन बिग बॉस के घर से आउट, जानिए किस कंटेस्टेंट को कितने वोट मिले
शो में एक टास्क के दौरान घरवालों को उनके परिवार से मिलने का मौका मिला था। जिसमें हितेन की पत्नी और टेलीविजन एक्ट्रेस गौरी भी घर के अंदर आईं थी। उनके आने से पहले अर्शी इस बात को कह चुकीं थीं कि शायद वो उन पर नाराज होंगी लेकिन गौरी ने अर्शी से कहा कि उन्हें भी ये नोंक झोक काफी पसंद आ रही हैं।