फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: घर के इन 5 सदस्यों ने चली ऐसी चाल, हितेन तेजवानी हो गए बाहर

Mon, 18 Dec 2017 02:39 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रीलता बिश्वास
विज्ञापन
1 of 6
hiten tejwani
बिग बॉस 11 से एक और कंटेस्टेंट हितेन तेजवानी का सफर खत्म हो चुका है। हितेन के आउट होने से जहां एक ओर उनके फैंस में निराशा है तो वहीं घर के अंदर अर्शी का रो-रोकर बुरा हाल है। यहां तक कि उन्होंने अपने सबसे करीबी दोस्त विकास गुप्ता से भी कहा कि तुमने अब तो शिल्पा का असली रंग देख ही लिया होगा। वहीं टीवी सेलिब्रिटीज ने हितेन के बाहर होने पर शिल्पा शिंदे को इसके लिए जिम्मेदार बताया लेकिन अगर बिग बॉस के करीब ढाई महीने के सफर को देखें तो केवल शिल्पा शिंदे ही नहीं बल्कि घर के 4  और सदस्य भी हितेन को बाहर करने के लिए उतने ही जिम्मेदार हैं। आगे की स्लाइड्स में देखिए घर के किन-किन सदस्यों ने हितेन को बाहर करने के लिए रणनीति बनाई।

पढ़े: Bigg Boss 11: शिल्पा शिंदे ने तोड़ा भरोसा, सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज ने ऐसे कोसा
विज्ञापन

2 of 6
Hina Khan
सबसे पहले बात करते हैं टीवी की संस्कारी बहू हिना खान की। हिना के निशाने पर शुरुआत से हितेन तेजवानी रहे हैं। एक टास्क के दौरान विकास अपने खास दोस्त हितेन तेजवानी के साथ मिलकर ऐसा खेल खेलते है कि हिना इस टास्क से बाहर हो जाती हैं। जिसके बाद भड़की हिना अपना आपा खोते हुए हितेन की वाइफ गौरी प्रधान को बीच में घसीट लाती हैं और हितेन को विकास गुप्ता का पिछलग्गू तक कह डालती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
shilpa shinde
हितेन के खिलाफ शिल्पा शिंदे का फैसला बेहद चौंकाने वाला रहा। सीजन के शुरुआत से लेकर अब तक हितेन के साथ खड़ी दिखीं शिल्पा शिंदे ने अंतिम पलों में जो खेल दिखाया, उससे साबित हो गया कि वो विकास से बड़ी मास्टरमाइंड हैं। दरअसल, वीकेंड के वार पर सलमान खान ने घरवालों को बताया था कि इस बार प्रियांक और हितेन का अनोखा एलिमिनेशन होगा। दोनों में से कौन बेघर होगा, इसका फैसला घरवालों की वोटिंग के आधार पर होगा। उम्मीद के अनुरूप पुनीश, विकास और अर्शी ने हितेन के हक में वोटिंग की, लेकिन शिल्पा मौके पर पलट गईं।

4 of 6
Aakash
बिग बॉस के घर में आकाश और हितेन के बीच कई बार झगड़े हुए। वीकेंड के वार में जब घरवालों को हितेन और प्रियांक में से किसी एक को बचाना था तो आकाश ने हितेन तेजवानी की बजाय प्रियांक का नाम लिया। जिसके बाद बहुमत से हितेन को बाहर कर दिया गया। जब प्रियांक सेफ हो गए तो आकाश ने उनसे कई बार कहा कि उनके वोट की वजह से ही सेफ हो पाए। आकाश ने कहा कि वो ही इस गेम के मास्टरमाइंड है और उनके वोट से ही तय हुआ कि हितेन घर से बाहर जाएंगे।
विज्ञापन

5 of 6
Arshi Khan
बिग बॉस के घर में शुरुआत से हितेन और अर्शी की नोंक-झोंक होती रही है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया लेकिन एक गेम के दौरान अर्शी भी हितेन पर भड़क गईं और उन पर भरोसा तोड़ने का आरोप लगाया। दरअसल हितेन से ये पूछा गया कि वो किसके साथ शादी करना पसंद करेंगे तो उन्होंने अर्शी का नाम लिया था लेकिन वीकेंड के वार में हितेन ने नॉमिनेशन में अर्शी को नहीं बल्कि शिल्पा शिंदे को सेफ कर दिया। इस बात को लेकर अर्शी हितेन से बेहद नाराज हो गईं । अर्शी इस दौरान इतने गुस्से में दिखीं कि उन्होंने हितेन से ये तक कह दिया कि उन्होंने उनका भरोसा तोड़ दिया और हितेन को उनसे झूठ नहीं बोलना चाहिए था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
vikas gupta
वैसे तो घर के अंदर विकास गुप्ता और हितेन में खूब बनती रही है। जब भी किसी कंटेस्टेंट को समझाना होता है विकास गुप्ता सबसे आगे रहते हैं लेकिन जब हिना खान ने हितेन को उनका पिछलग्गू कहा तो विकास गुप्ता ने हितेन को एक बार भी समझाने की कोशिश नहीं की, ना ही उन्हें आगाह किया कि घर के बाहर उनकी इमेज सही नहीं जा रही है। वह अपनी राय भी मजबूती से रखा करें। इसकी बजाय विकास गुप्ता ने हर बार हितेन को अपनी बात मनवाने में कामयाब रहे। जिसका खामियाजा भी हितेन को भुगतना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें