फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: रेस 3 की टीम के सामने शिल्पा ने हितेन के साथ फिर की शर्मनाक हरकत

Sun, 26 Nov 2017 06:34 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रीलता बिश्वास
विज्ञापन
1 of 5
Bigg Boss 11
बिग बॉस 11 के घर में पूरे हफ्ते जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है जो कि दर्शकों को इंटरटेन भी कर रहा है। घर में जहां हितेन और अर्शी की प्यार भरी नोंक-झोंक चलती रहती है वहीं अर्शी शिल्पा को मां कहकर बुलाती हैं। इस लिहाज से शिल्पा हितेन को अपना जमाई कहती हैं लेकिन शिल्पा हितेन को छेेड़ने का कोई मौके नहीं छोड़ती और बीच-बीच में उनके बम पर चपत लगाती रहती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Bigg Boss 11
'रेस-3' की टीम रेमो डिसूजा और जैकलीन फर्नांडिज बिग बॉस के घर पहुंचे। इस दौरान रेमो डिसूजा ने एक गाने पर शिल्पा और हितेन को डांस के लिए कहा, जिसके बाद एक बार फिर से शिल्पा शिंदे ने हितेन के बम पर चपत लगाई तो हितेन शर्म से लाल हो गए। 

https://www.facebook.com/ColorsTv.BiggBoss/videos/10159755451570061/
विज्ञापन

3 of 5
Bigg Boss Court
इससे पहले जब बिग बॉस लग्जरी कार्य के लिए कोर्ट रुम का टास्क दिया गया तो अर्शी की मां बनी शिल्पा पर हितेन के पक्ष से भी यही आरोप लगाया गया कि ये कैसी सास हैं जो अपने जमाई को ही छेड़ती रहती हैं, लेकिन शिल्पा को घरवालों की इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता और वो खुद की मस्ती में रहती हैं। 

4 of 5
Bigg Boss 11
बिग बॉस ने सभी घरवालों को हफ्ते का लग्जरी बजट टास्क दिया था। इस लग्जरी टास्क के दौरान हिना खान और प्रियांक शर्मा ने अर्शी खान पर कई अश्लील आरोप लगाए थे जिस पर अर्शी भड़क जाती हैं। अब विकास गुप्ता ने हिना खान को कटघरे में खड़ा करके उन पर काफी सारे आरोप लगाए। इस बीच पुनीश शर्मा और सपना चौधरी के बीच जमकर लड़ाई हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bigg Boss 11
इस दौरान पुनीश शर्मा और सपना चौधरी लड़ते हुए नजर आए।  इस कोर्ट रूम में अर्शी खान और हितेन तेजवानी के तलाक का केस लड़ा जा रहा था। जिसमें पुनीश शर्मा अर्शी खान के भाई बने हुए थे। वहीं सपना चौधरी और बंदगी कालरा कोर्ट रूम में जज बनी हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें