बिग बॉस 11 के घर में पूरे हफ्ते जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है जो कि दर्शकों को इंटरटेन भी कर रहा है। घर में जहां हितेन और अर्शी की प्यार भरी नोंक-झोंक चलती रहती है वहीं अर्शी शिल्पा को मां कहकर बुलाती हैं। इस लिहाज से शिल्पा हितेन को अपना जमाई कहती हैं लेकिन शिल्पा हितेन को छेेड़ने का कोई मौके नहीं छोड़ती और बीच-बीच में उनके बम पर चपत लगाती रहती हैं।
विज्ञापन
2 of 5
Bigg Boss 11
'रेस-3' की टीम रेमो डिसूजा और जैकलीन फर्नांडिज बिग बॉस के घर पहुंचे। इस दौरान रेमो डिसूजा ने एक गाने पर शिल्पा और हितेन को डांस के लिए कहा, जिसके बाद एक बार फिर से शिल्पा शिंदे ने हितेन के बम पर चपत लगाई तो हितेन शर्म से लाल हो गए।
इससे पहले जब बिग बॉस लग्जरी कार्य के लिए कोर्ट रुम का टास्क दिया गया तो अर्शी की मां बनी शिल्पा पर हितेन के पक्ष से भी यही आरोप लगाया गया कि ये कैसी सास हैं जो अपने जमाई को ही छेड़ती रहती हैं, लेकिन शिल्पा को घरवालों की इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता और वो खुद की मस्ती में रहती हैं।
4 of 5
Bigg Boss 11
बिग बॉस ने सभी घरवालों को हफ्ते का लग्जरी बजट टास्क दिया था। इस लग्जरी टास्क के दौरान हिना खान और प्रियांक शर्मा ने अर्शी खान पर कई अश्लील आरोप लगाए थे जिस पर अर्शी भड़क जाती हैं। अब विकास गुप्ता ने हिना खान को कटघरे में खड़ा करके उन पर काफी सारे आरोप लगाए। इस बीच पुनीश शर्मा और सपना चौधरी के बीच जमकर लड़ाई हो गई।
इस दौरान पुनीश शर्मा और सपना चौधरी लड़ते हुए नजर आए। इस कोर्ट रूम में अर्शी खान और हितेन तेजवानी के तलाक का केस लड़ा जा रहा था। जिसमें पुनीश शर्मा अर्शी खान के भाई बने हुए थे। वहीं सपना चौधरी और बंदगी कालरा कोर्ट रूम में जज बनी हुई थी।