फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: अर्शी का अंडा फोड़ने के लिए हिना ने चली सबसे बड़ी चाल, घर में 'भूचाल'

Wed, 20 Dec 2017 05:22 PM IST
amarujala.com: presented by- पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 11 के घर में नया कैप्टन बनने के लिए घरवालों को एक अनोखा टास्क दिया गया जिसे लेकर सब एक दूसरे के खिलाफ साजिश रचने लगे। इस टास्क में घरवाले एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए क्योंकि उन्हें अपना अंडा बचाना था और दूसरे का अंडा पूल में फेंकना था। इस टास्क से अर्शी को बाहर निकालने के लिए हिना खान ने एक बड़ी चाल चली जिसके चलते पूरे घर में भूचाल मच गया। 

पढ़ेंः लव के सामने कुछ ऐसा बोल गईं हिना खान, Bigg Boss ने डांटा तो बोलना पड़ा SORRY
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
दरअसल घरवालों को  'पोल्ट्री फार्म टास्क' दिया गया था जिसके तहत गार्डन एरिया में लगी एक मुर्गी को एक सोने का अंडा देना था। उस अंडे पर एक कंटेस्टेंट का फोटो भी लगा होता था। कंटेस्टेंट को अपना अंडा स्विमिंग पूल में गिरने से बचाना होता था। यदि किसी कंटेस्टेंट का अंडा पूल में गिरा दिया गया तो वे कैप्टेनसी की दावेदारी से बाहर हो जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
अब बात सामने आई कि घर में कौन किसका अंडा बचाएगा क्योंकि विकास बिल्कुल भी नहीं चाहते थे कि हिना खान घर में कैप्टन बने। वहीं, पुनीश भी अपने अंडे को बचाने की पूरी कोशिश करते दिखे। यहां तक कि उन्होंने ये धमकी भी दे डाली अगर किसी ने उनके अंडे को छुआ तो वे सबके अंडे फोड़ देंगे।

पढ़ेंः Bigg Boss 11: फिर चौंकाने वाला फैसला, शिल्पा भी पीछे, जानिए अब तक किसे कितने वोट

4 of 5
हालांकि सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि अर्शी खान के अंडे को लेकर घर में सबसे बड़ा बवाल मच गया। अर्शी के अंडे को लेकर सभी कंटेस्टेंट एक-दूजे से भिड़ते नजर आए। अर्शी को कैप्टन न बनाने के लिए हिना खान ने शिल्पा से दोस्ती कर ली। दोनों ने ये फैसला लिया कि अर्शी का अंडा पूल में गिरा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वैसे विकास और पुनीश ने अर्शी का अंडा बचाने की पूरी कोशिश की थी लेकिन हिना खान सबके ऊपर चढ़ गई और प्रियांक और लव की मदद से अर्शी का अंडा पूल में गिरा दिया गया। इसके बाद अर्शी ने पूरे घर में भूचाल मचा दिया। अर्शी ने लव और प्रियांक को बहुत बातें सुनाई। हिना और शिल्पा से भी अर्शी लड़ाई करती नजर आईं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें