अगर आप बिग बॉस देखते हैं तो आपको जल्लाद के बारे में जरूर पता होगा। लेकिन उनकी रियल लाइफ से आप बिल्कुल भी वाकिफ नहीं होंगे। चलिए आज हम आपको रूबरू करवातें है बिग बॉस के जल्लाद चिंतन गंगर से.....
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
Dhinchak Pooja and Chintan
जी हां, घर में एक अहम किरदार निभा रहे जल्लाद का असली नाम चिंतन गंगर हैं और वे गुजरात के हैं। शो में चिंतन का काम सिर्फ गुस्से में रहने वाले का है। यहां तक कि सलमान शो में कितनी ही मस्ती करें लेकिन जल्लाद के चेहरे पर हंसी का कोई ठिकाना नहीं होता। लेकिन एक बार जल्लाद मुस्कुरा ही बैठा था।
विज्ञापन
3 of 6
Chintan and Lopmudra
चिंतन का शो के सीजन 7 से शुरू हुआ सफर अभी तक बरकरार है। जल्लाद बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स से मिलते हैं और उनके साथ खूब मस्ती भी करते हैं। हाल ही में वह इस सीजन की कंटेस्टेंट बेनाफशा सूनावाला से मिले थे। बेन ने अपने इंस्टाग्राम अंकाउंट में जल्लाद के साथ एक फोटो शेयर की है।
4 of 6
Arbaaz and Chintan
चिंतन को शो में आने का मौका उनके एक दोस्त की वजह से मिला। दरअसल, वे अपने दोस्त के साथ शो के कॉर्डिनेटर के पास काम मांगने के लिए गए। कॉर्डीनेटर ने चिंतन का स्क्रिन टेस्ट कर उन्हें शो में जल्लाद के रोल के लिए सिलेक्ट कर लिया। बता दें कि इस टेस्ट में चिंतन ने छह लोगों को पछाड़ा था।
विज्ञापन
5 of 6
Chintan
लेकिन चिंतन के साथ एक दुख की बात ये है कि जब वे 16 साल के थे तो उनके पिता का देहांत हो गया था। उसके बाद से उन्हें जीवन की कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ा था। बता दें कि शो के दौरान चिंतन काफी मस्ती भी करते हैं। खबर है कि वे शो में कंटेस्टेंट बनना चाहते थे लेकिन उन्हें ये मौका नहीं मिल पाया।
बेन के अलावा जल्लाद ढिंचैक पूजा, सीजन 10 की कंटेस्टेंट लोपामुद्रा राउत रोहन मेहरा के साथ भी स्पॉट हुए हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में सलमान के भाई अरबाज खान, शाहरुख, विद्या बालन और बिग बॉस के कई पूर्व कंटेस्टेंट्स के साथ भी फोटोज शेयर की है।