टीवी में अपनी संस्कारी बहू वाली इमेज को तोड़ते हुए बिग बॉस के घर में हिना खान रोज एक धमाका कर रही हैं। अब इस बार उनके निशाने पर हितेन आ गए। एक टास्क के दौरान हिना, हितेन से कुछ ऐसा कह गई जो शायद दोनों के बीच विवाद बढ़ाने के लिए काफी होगा।
विज्ञापन
2 of 4
दरअसल, आज दिखाए जाने वाले एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क (बीबी डे केअर) में विकास अपने खास दोस्त हितेन तेजवानी के साथ मिलकर ऐसा खेल खेलते है कि हिना इस टास्क से बाहर हो जाती हैं। जिसके बाद भड़की हिना अपना आपा खोते हुए हितेन की वाइफ गौरी प्रधान को बीच में घसीट लाती हैं।
.@eyehinakhan is upset with @tentej's game plan. What will happen next? Tune in to find out, tonight at 10:30 PM. #BB11 #BBSneakPeek pic.twitter.com/E0TEWFScuh— COLORS (@ColorsTV) December 6, 2017
विज्ञापन
3 of 4
अब देखना होगा कि अपनी वाइफ को बीच में घसीटे जाने के बाद हितेन किस तरह रिएक्ट करते हैं। खैर जो भी हो ये तो तय है कि आने वाले दिनों में इस घर में बहुत बड़ा तूफान आने वाला है। शो के दौरान ही प्रियांक और लव भी आपस में भिड़ जाते हैं, जिन्हें हिना समझाती हुई नजर आती है।
वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रियांक की मुसीबतें उस वक्त बढ़ने वाली हैं, जब उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड दिव्या अग्रवाल फैमिली टास्क के दौरान घर के अंदर एंट्री करेंगी। उनके अलावा हिना के बॉयफ्रेंड रॉकी, शिल्पा शिंदे के भाई आशुतोष और विकास गुप्ता का भाई सिद्धार्थ भी मेहमान के तौर पर शामिल होने वाले हैं।