फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: ये हैं शिल्पा शिंदे की जीत के मास्टरमाइंड, घर के बाहर से खेल रहे थे असल गेम

Mon, 15 Jan 2018 02:18 PM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6

आखिरकार बीते रविवार बिग बॉस 11 के विजेता का ऐलान हो ही गया। टीवी की 'अंगूरी भाबी' शिल्पा शिंदे ने डेली सोप की 'संस्कारी बहू' हिना खान को फाइनल में पटखनी देते हुए खिताब अपने नाम किया। शो में आने से पहले इंडस्ट्री में उनकी इमेज बेहद खराब हो चुकी थी। 'भाबी जी घर पर है' बीच में ही छोड़ने के बाद वो बैन झेल रही थीं। ऐसे में ये जीत शिल्पा के करियर के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

विज्ञापन

2 of 6
शिल्पा ने बिग बॉस के इस सीजन में ऐसा शानदार खेल दिखाया कि न सिर्फ फैंस बल्कि घर के कंटेस्टेंट भी उनके मुरीद हो गए। जहां एक ओर शिल्पा घर के अंदर शानदार खेल दिखा रही थी तो दूसरी ओर घर से बाहर उनके भाई आशुतोष ताकत बन शिल्पा के साथ खड़े थे। शिल्पा का सोशल मीडिया एकाउंट मैनेज करने स लेकर फैंस के बीच उनके पक्ष में हवा बनाने का जिम्मा आशुतोष ने अपने कंधे ले रखा था।
विज्ञापन

3 of 6
ये आशुतोष का ही कमाल था कि फाइनल में हिना खान जैसी मजबूत प्रतिद्वंदी और मास्टरमाइंड विकास गुप्ता के फैंस पर वो भारी पड़ गई। मुंबई के मॉल में लाइव वोटिंग टास्क के दौरान शिल्पा के सपोर्ट में आईं भीड़ किसी से छिपी नहीं। शिल्पा की जीत का ऐलान और उसके बाद ट्रॉफी लेने के दौरान भी मां के साथ भाई आशुतोष वहां मौजूद थे।
 

 

4 of 6
बिग बॉस के घर में एक टास्क के दौरान शिल्पा के भाई उनसे मिलने के लिए भी पहुंचे थे। दोनों भाई-बहनों की एक पुरानी तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रही है। जिसे खुद आशुतोष ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि, 'फूलों का तारों का सबका कहना है'। आगे की स्लाइड्स में देखिए शिल्पा की ऐसी ही कुछ चुनिंदा तस्वीरें।
 

 
विज्ञापन

5 of 6
शिल्पा शिंदे का जन्म 28 अगस्त 1977 को मुंबई में हुआ। एक एडवोकेट फैमिली से ताल्लुक रखने वाली शिल्पा के पिता हाईकोर्ट में जज थे। चार भाई-बहनों में शिल्पा तीसरे नंबर पर हैं। शिल्पा साइकोलॉजी में ग्रेजुएट हैं। वह अपनी बड़ी बहन अर्चना और भाई आशुतोष के बेहद करीब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शिल्पा का करियर 1999 में शुरू हुआ था। उन्होंने कई टीवी शोज में विभिन्न भूमिकाएं निभाईं। उन्हें सबसे ज्यादा पहचान मिलीं 'भाबी जी घर पर हैं' में 'अंगूरी भाभी' के किरदार से। फिलहाल बिग बॉस में शिल्पा जिस ढंग से खेलीं, उसने उनकी फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें