बिग बॉस 11 टीआरपी रेस में आगे बढ़ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस के पिछले की तुलना में सीजन 11 ने टीआरपी में बाजी मार ली है। चलिए जानते हैं कि आखिर क्या है वजह जो नबंर वन बना कलर्स चैनल....
विज्ञापन
2 of 5
bigg boss 11
बता दें कि पिछले कुछ दिनों के एपीसोड और वीकेंड का वार जैसे एपीसोड ही नहीं बल्कि घर में कुछ ऐसे भी सीन देखने को मिले जिससे बिग बॉस की टीआरपी में बड़ा इजाफा हुआ। जी हां, पिछले कुछ दिनों में ही बिग बॉस देखने वाले दर्शकों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली है।
विज्ञापन
3 of 5
Bigg Boss 11
बिग बॉस की टीआरपी में विकास और शिल्पा के बदलते रिश्ते, झगड़ालू हिना खान, पुनीश- बंदगी के रोमांस ने शो को टॉप टेन में पहुंचा दिया है। बता दें कि एक रिपोर्ट के मुताबिक, शो के ओपनिंग शो को तकरीबन 6.3 मिलियन लोगों ने देखा जो कि 2016 के शो के दसवें सीजन से 7 प्रतिशत ज्यादा है। सीजन 10 के ओपनिंग शो में ये आकड़ा 5.9 मिलियन का था।
4 of 5
bigg boss
इस साल 'खतरों के खिलाड़ी' के बाद बिग बॉस सीजन 11 को बड़ी ओपनिंग मिली है और इसी के चलते कलर्स चैनल बिग बॉस सीजन 11 की वजह से शहरी और अर्ध-शहरी इलाकों में नंबर वन की पॉजीशन पर पहुंच चुका है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, वीकेंड का वार शो के कारण शो के 40 प्रतिशत तक दर्शक बढ़े हैं।
बताया जा रहा है कि शो के पहले चार हफ्तों को तकरीबन 151 मिलियन लोगों ने देखा। लेकिन सबसे ज्यादा दर्शक शो के वीकेंड का वार में दर्ज किए जाते हैं। बता दें कि शो को अभी दो हफ्तों के लिए और आगे बढ़ा दिया गया है।