बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट रह चुकी बिहार की ज्योति कुमारी घर से बाहर होते ही ग्लैमर क्वीन बन गई हैं। ज्योति कॉमनर कंटेस्टेंट के बनकर घर के अंदर आई थीं। घर में सारे कंटेस्टेंट्स के बीच ज्योति कुमारी उम्र में सबसे छोटी भी थीं। शुरुआत में बिग बॉस के घर में ज्योति को दूसरे घरवालों के साथ रहने में परेशानी हो रही थी। कई कंटेस्टेंट्स के साथ तो उसने जमकर लड़ाई और बहस भी की थी। अब वही ज्योति कुमारी बाहर आते ही बिल्कुल बदल गई है। उसे देख अब आप भी कहने लगेंगे WOW...
पढ़ेंः Bigg Boss 11: हितेन की पत्नी गौरी ने शिल्पा-हिना पर किया बड़ा खुलासा, कौन है ज्यादा खतरनाक
विज्ञापन
2 of 4
ज्योति ने जब घर के अंदर एंट्री ली थी तो वो दिखने में एकदम आम सी लड़की थी लेकिन बिग बॉस के घर से बाहर जाने के बाद ज्योति का रंग रूप ही बदल गया है। जी हां, ज्योति घर के अंदर जैसे नजर आई थीं, अब घर से बाहर आते ही उन्होंने अपना मेकओवर कर लिया है। इसी के साथ ही ज्योति पूरी तरह से बदली हुई नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
3 of 4
आपको बता दें कि 20 साल की ज्योति बिहार के छोटे से गांव गंगाचल मनकाने की रहने वालीं हैं। बिग बॉस में आने से पहले ज्योति अपने गांव में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती थी। इसे से वो अपना खर्च चलाती थी लेकिन बिग बॉस से बाहर आने के बाद अब ज्योति के नए रूप को देखकर कोई नहीं कह सकता है कि वो पहले ऐसी रही होगी।
पढ़ेंः Bigg Boss 11: अभी से जान लें, इन दो कंटेस्टेंट में एक होगा OUT, अब तक कौन किस नंबर पर
बिग बॉस में जाने से पहले ज्योति की मां ने उनके बारे में बताया था कि ज्योति का स्वभाव ऐसा है कि जहां कुछ गलत हो रहा होगा वो वहां बीच में जाकर बोल देगी। वह खुद भी कहती हैं कि वह एक बहुत मुंहफट लड़की हैं। वहीं ज्योति के पिता ने बताया था कि ज्योति हमेशा ही मुंबई जाना चाहती थी। उसे हीरोइन बनने का बड़ा शौक है।