सलमान खान और माधुरी दीक्षित ने भले ही एक साथ कम फिल्मों में काम किया हो लेकिन इनकी जोड़ी ऑन स्क्रीन सुपरहिट रही हैं। सलमान खान इन दिनों 'रेस 3' फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं। इस दौरान वह रियलिटी शो 'डांस दीवाने' पहुंचे जिसे माधुरी दीक्षित जज कर रही हैं। शो के दौरान इन दोनों के बीच कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर आपकी 24 साल पुरानी याद ताजा हो जाएगी।
विज्ञापन
2 of 5
salman khan
'डांस दीवाने' शो में सलमान खान के साथ जैकलीन फर्नांडीज और अनिल कपूर के अलावा बाकी स्टार्स भी फिल्म 'रेस 3' को प्रमोट करने पहुंचे थे। इस दौरान सलमान और जैकलीन ने जमकर मस्ती की। यहां तक कि सलमान ने कई प्रतियोगियों के साथ डांस भी किया। वैसे तो शो के दौरान सलमान सबसे ज्यादा मस्ती करते हुए नजर आए लेकिन तभी एक कंटेस्टेंट ने कुछ ऐसा कह दिया कि सलमान को माधुरी के साथ स्टेज पर आना पड़ा।
विज्ञापन
3 of 5
salman khan
'डांस दीवाने' में एक महिला बतौर कंटेस्टेंट आई और उसने माधुरी दीक्षित के गाने 'मेरा पिया घर आया ओ राम जी' गाने पर डांस किया। इस महिला को इस तरह डांस करते हुए सलमान और माधुरी बहुत खुश हुए। बाद में इस महिला ने बताया कि वह सलमान और माधुरी की बहुत बड़ी फैन है। इस महिला ने शो के दौरान कुछ तस्वीरें दिखाईं।
4 of 5
salman khan
इन तस्वीरों में महिला पति के साथ सलमान और माधुरी की फिल्म 'हम आपके हैं कौन' के फेमस पोज में दिखाई दे रही थी। तभी महिला के कहने पर सलमान और माधुरी स्टेज पर आए और 24 साल पुराने एक सीन को दोबारा दोहराया। यह वही सीन है जिसमें सलमान कुर्सी पर बैठकर ऊपर देख रहे हैं तो वहीं उन्हें माधुरी भी देख रही हैं।
आपको बता दें, सलमान खान और माधुरी दीक्षित की 'हम आपके हैं कौन' फिल्म 1994 में रिलीज हुई थी जो कि सपुरहिट रही थी। सलमान और माधुरी ने अपने फिल्मी करियर में एक साथ महज चार फिल्में की हैं। इन फिल्मों में साजन, दिल तेरा आशिक, हम आपके हैं कौन और हम तुम्हारे हैं सनम शामिल हैं।