बिग बॉस के घर से बाहर निकलते ही कंटेस्टेंट्स को नए प्रोजेक्ट मिलने शुरू हो जाते हैं। ये बात इस सीजन पर भी लागू है। जी हां, बिग बॉस के सीजन 11 में कॉमनर के तौर पर प्रवेश करने वाली बंदगी कालरा की किस्मत खुल गई है।
बंदगी कालरा के घर से आउट होते ही उन्हें मॉडलिंग के कई ऑफर मिले। उनके फोटोशूट के कुछ वीडियोज भी सामने आए थे। अब खबर है कि बंदगी को बॉलीवुड से ऑफर मिले हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Bandagi Kalra
जी हां, एक वेबसाइट के मुताबिक बंदगी को बॉलीवुड से एक बड़े प्रोजेक्ट के लिए ऑफर मिला है। ये फिल्म एक बड़े बैनर की है। जिसमें बंदगी रेडियो जॉकी की भूमिका में नजर आएंगी हालांकि फिल्म की शूटिंग अभी शुरू नहीं हुई है।
4 of 5
Bandagi Kalra
बंदगी घर से पहले ही बाहर हो गईं हों लेकिन फिल्म मिलने के बाद उन्होंने हिना खान और शिल्पा शिंदे से बाजी तो मार ही ली है। ऐसे में घर में हिना और शिल्पा भले ही मौजूद हो लेकिन बंदगी ने दोनों को पीछे छोड़ दिया है।
बिग बॉस के घर में बंदगी के सफर की बात करें तो उनकी पुनीश शर्मा के साथ नजदीकियों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। कई लोगों ने बंदगी और पुनीश के इस रिश्ते को सिर्फ कैमरे तक ही सीमित बताया लेकिन घर से बाहर आते ही बंदगी ने बयान दिया कि पुनीश के परिवार ने उनके प्यार को अपना लिया है।