सेल्फी मैंने ले ली है...जैसे गानों से अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली ढिंचैक पूजा ने भी बिग बॉस 11 के घर में एंट्री कर ली है। पूजा बिग बॉस के इस सीजन की पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री है। कहा जा रहा है वें इस सीजन की सबसे महंगी कंटेस्टेंट हैं। हालांकि अभी तक टेलीविजन एक्ट्रेस हिना खान सबसे महंगी कंटेस्टेंट थीं, लेकिन माना जा रहा है शो की टीआरपी को बढ़ाने के लिए ढिंचैक पूजा को उनसे भी ज्यादा फीस देकर बुलाया गया है। हिना खान को एक हफ्ते के लिए छह लाख रुपए मिलते हैं, वही पूजा को 8 लाख रुपए मिलने की खबर है। ये तो सिर्फ पूजा की फीस थी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके पसंदीदा एक्टर सलमान खान, अमिताभ बच्चन, शिल्पा शेट्टी, आमिर खान आदि रियलिटी शो में आने के लिए कितनी फीस लेते हैं।
ये भी पढ़ें- इतना बुरा गाकर भी लाखों कमाती हैं ढिंचैक पूजा, बिग बॉस के लिए भी ली सबसे ज्यादा फीस
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
सलमान खान पहले बिग बॉस के एक सीजन के लिए 8 से 10 करोड़ रुपए फीस लेते थें, लेकिन इस बार उन्होंने अपनी फीस बढ़ा दी और बिग बॉस 11 सीजन के लिए उन्हें हर एपिसोड करीब 11 करोड़ रुपए मिल रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 8
अमिताभ बच्चन रियलिटी शो केबीसी को होस्ट करते हैं और वो हर एपिसोड के 3 करोड़ रुपए लेते हैं।
4 of 8
आमिर खान ने कुछ समय पहले सत्यमेव जयते शो होस्ट किया था। जिसके बारे में खबर आ रही थी कि वे एक एपिसोड के 4 करोड़ रुपए ले रहे हैं। हालांकि उन्होंने इस बात को नकार दिया था।
विज्ञापन
5 of 8
शिल्पा शेट्टी ने सुपर डांस 2 के लिए 50 लाख से 80 लाख रुपए तक चार्ज किया था।
ये भी पढ़ें- BIGG BOSS 11: क्यों नहीं हुई प्रियांक शर्मा की घर में एंट्री, ये है नया ट्विस्ट
विज्ञापन
6 of 8
ऋतिक रोशन ने जस्ट डांस शो के लिए 2 करोड़ रुपए लिए थें।
विज्ञापन
7 of 8
अक्षय कुमार मास्टर शेफ और खतरों के खिलाड़ी के लिए हर एपिसोड 1.5 करोड़ रुपए लेते थें। वहीं लाफ्टर चैलेंज के लिए करीब 5 करोड़ रुपए चार्ज किए।