बिग बॉस के घर में ढिंचैक पूजा की एंट्री के बाद से ही नए ड्रामे शुरू हो गए हैं। कुछ लोग तो पहले दिन से ही उसका मजाक बनाने में लगे हुए हैं। फिलहाल घरवालों के लिए ढिंचैक पूजा एंटरटेनमेंट का एक जरिया बना गई है। वैसे आम लोग इस पर बिग बॉस की चुटकी भी ले रहे हैं। लोगों ने इसके लिए बिग बॉस को ट्रोल भी किया है। वैसे बिग बॉस के घर में किसी के साथ मजाक और फिर उसे लेकर ड्रामा करना तो एक आम बात है लेकिन घर वो सदस्य इसे लेकर कैसे रिएक्ट करते हैं ये सोचने वाली बात है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
ढिंचैक पूजा अपने ऊपर हो रहे मजाक को काफी लाइट लिया है। हालांकि आगे वो इसका बदला भी ले सकती हैं लेकिन फिलहाल वो घर के लोगों के साथ काफी अच्छे से पेश आ रही हैं। वो घर के कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा भी ले रही हैं। उन्होंने लग्जरी बजट टास्क में भी अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन उनके साथ कुछ ऐसा हो गया जिसके लिए वो ऑनकैमरा फूट फूटकर रोने लगीं।
विज्ञापन
3 of 4
आज के एपिसोड में आप देख सकेंगे कि ढिंचैक पूजा अचानक ही टास्क छोड़ खुल जा सिम सिम गुफा के अंदर चली जाएंगी और कैंरे के सामने जोर जोर से रोने लगेंगी। दरअसल पूजा को टास्क से परेशानी होने लगेगी। वो घरवालों को बताती नजर आएंगी कि उन्हें बैठने में तकलीफ हो रही है। साथ ही कपड़े गीले हो ने की वजह से उन्हें ठंड भी लग रही है।
घरवाले ढिंचैक पूजा का साथ देते नजर आएंगे और उसे चुप कराएंगे। वहीं कुछ सदस्यों को उसका रोना ड्रामा लगेगा। वो आपस में इसे नाटक कहते हुए दिखेंगे लेकिन देखना ये है कि आखिर पूजा सभी घरवालों को कैसे जवाब देती है।