फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11 के इन 7 कंटेस्टेंट्स की खुली किस्मत, किसी को मिली फिल्म तो किसी को मिला शो

Sun, 21 Jan 2018 07:55 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
bigg boss 11
बिग बॉस से बाहर निकलते ही कंटेस्टेंट्स की किस्मत का पिटारा भी खुल जाता है। बिग बॉस 11 का सीजन कंट्रोवर्सी के साथ दर्शकों के लिए काफी इंटरटेनिंग रहा। नतीजा ये रहा कि इस शो के ज्यादातर कंटेस्टेंट लोगों के दिलों पर छा गए। उनकी लोकप्रियता को देखते हुए अब टीवी और बॉलीवुड से कई ऑफर आ रहे हैं। आज हम आपको ऐसे ही 7 कंटेस्टेंट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो जल्द ही किसी फिल्म या शो में नजर आएंगे। 
विज्ञापन

2 of 8
Shilpa Shinde
शिल्पा शिंदे
शुरुआत करते हैं शो की विनर शिल्पा शिंदे से। लोगों का दिल जीतने के बाद शिल्पा फिलहाल तो इंटरव्यूज और कई कार्यक्रमों में व्यस्त हैं लेकिन वह जल्द ही विकास गुप्ता के वेब सीरीज में नजर आएंगी। इसका जिक्र शिल्पा और विकास ने घर के अंदर भी कई बार किया। दरअसल, शिल्पा ने विकास से कहा था कि 'मुझे मौका मिलेगा तब भी मैं सीरीयल में काम नहीं करूंगी, लेकिन विकास को मैंने वादा किया है कि उनके साथ एक छोटी सी वेब सीरीज में काम करूंगी तो वह वादा मैं पूरा करूंगी।' 
विज्ञापन

3 of 8
सपना चौधरी - फोटो : Self
सपना चौधरी
बिग बॉस फेम और हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अब भोजपुरी फिल्मों में जोरदार एंट्री कर रही हैं। सपना चौधरी भोजपुरी फिल्म ‘बैरी कंगना-2’ के लिए एक आइटम सॉन्ग शूट किया है। इसके अलावा सपना जल्द ही अभय देओल की फिल्म 'नानू की जानू' में एक्टिंग करती हुई नजर आएंगी। वहीं घर से बाहर निकलते ही सपना चौधरी कलर्स के पॉपुलर शो 'लाडो-वीरपुर की मर्दानी' में एक नए अवतार में दिखीं। उन्होंने शो में एक कैमियो का रोल किया और आइटम सॉन्ग 'बाबूजी जरा धीरे चलो' पर डांस किया। 

4 of 8
Arshi Khan
अर्शी खान
बिग बॉस-11 से सुर्खियां लूटने के बाद अर्शी खान के हाथ एक बड़े बजट की फिल्म लगी है। वह 'बाहुबली' फेम प्रभास के साथ अगली फिल्म में दिखेंगी। इसके अलावा उन्हें 'खतरों के खिलाड़ी' के अगले सीजन के लिए अप्रोच किया गया है।
विज्ञापन

5 of 8
bandgi kalra
बंदगी कालरा
बिग बॉस के सीजन 11 में कॉमनर के तौर पर प्रवेश करने वाली बंदगी कालरा की किस्मत खुल गई है। बंदगी को बॉलीवुड से एक बड़े प्रोजेक्ट के लिए ऑफर मिला है। ये फिल्म एक बड़े बैनर की है। जिसमें बंदगी रेडियो जॉकी की भूमिका में नजर आएंगी हालांकि फिल्म की शूटिंग अभी शुरू नहीं हुई है।
विज्ञापन

6 of 8
Priyank Sharma
प्रियांक शर्मा
बिग बॉस 11 के लोकप्रिय कंटेस्टेंट प्रियांक शर्मा जल्द ही एक वेब सीरीज में नजर आ सकते हैं। वेब सीरीज के लिए बाला जी प्रोडक्शन हाउस ने प्रियांक को अप्रोच किया है।
विज्ञापन

7 of 8
Vikas Gupta
विकास गुप्ता
'लॉस्ट ब्वॉय' के नाम से प्रोडक्शन हाउस चलाने वाले विकास गुप्ता अब पर्दे के सामने भी दिखने की तैयारी में हैं। डीएनए में छपी खबर के मुताबिक एकता कपूर ने अपनी वेब सीरीज के लिए विकास गुप्ता से बात की है।
विज्ञापन

8 of 8
Luv Tyagi
लव त्यागी
बिग बॉस के घर में वैसे तो लव त्यागी को सभी 'बैलबुद्धि' के नाम से बुलाते थे लेकिन गुड लुक्स और लोकप्रियता के कारण लव त्यागी जल्द ही किसी टीवी शो या वेब सीरीज में नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें