फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बॉस 11' के बाद इन 6 कंटेस्टेंट की खुली किस्मत, किसी को मिली फिल्में तो कोई कर रहा टीवी शो

Thu, 23 Aug 2018 12:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बिग बॉस 11
बिग बॉस 12 शुरू होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले दिनों शो का दो प्रोमो रिलीज किया गया है। जिसमें सलमान खान अलग अंदाज में नजर आए। पिछले सीजन को देखें तो अभी तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला सीजन रहा है। ऐसे में फैंस भी जानना चाहते हैं कि आखिर पिछले सीजन के उनके फेवरेट कंटेस्टेंट शो खत्म होने के बाद क्या कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
शिल्पा शिंदे और सुनील ग्रोवर - फोटो : इंस्टाग्राम
शिल्पा शिंदे
फेवरेट 'भाभी जी' शिल्पा शिंदे 'बिग बॉस 11' का खिताब जीतने के बाद लगातार व्यस्त हैं। 'बिग बॉस' के खत्म होने के बाद उन्होंने सबसे पहले कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के साथ वेब कॉमेडी शो 'दन दना दन' में काम किया था। उसके बाद शिल्पा, सलमान खान के साथ रियलिटी शो 'दस का दम' में भी दिखाई दी थीं।
विज्ञापन

3 of 7
सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला
सपना चौधरी
'बिग बॉस 11' का सबसे बड़ा फायदा सपना चौधरी को मिला है और उनका पूरी तरह से मेकओवर हो गया है। हाल ही में कराए गए एक फोटोशूट में तो सपना को पहचान पाना मुश्किल है। बढ़ती लोकप्रियता के बाद सपना चौधरी ने स्टेज शोज करने कम कर दिए हैं। उनके पास फिल्मों में आइटम नंबर के ऑफर्स की बाढ़ आ गई है। फिल्म 'वीरेे की वेडिंग', 'नानू की जानू', 'भांगोवर' में उन्होंने आइटम डांस किया। इसके अलावा उनका भोजपुरी गाना 'मेरे सामने आके' भी रिलीज हुआ है।

4 of 7
हिना खान
हिना खान
'बिग बॉस 11' के खत्म होने के बाद ऐसा लग रहा था कि हिना खान के पास फिल्मों और सीरियल्स की बाढ़ आ जाएगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। हालांकि उनका पहला म्यूजिक वीडियो 'भसूड़ी' लॉन्च हुआ है। वो जल्द कुछ और एलबम में भी काम करती दिखेंगी। पहले चर्चा थी कि हिना खान एकता कपूर के सीरियल 'कसौटी जिंदगी 2' मे कमोलिका के किरदार में दिख सकती हैं लेकिन अभी तक इसकी संभावना नहीं नजर आ रही है। हाल ही में एकता कपूर ने संकेत दिए थे कि इस किरदार के लिए हिना खान नहीं बल्कि क्रिस्टल डिसूजा उनकी पसंद हैं।
विज्ञापन

5 of 7
अर्शी खान
अर्शी खान
अर्शी खान 'बिग बॉस 11' की ना केवल विवादित कंटेस्टेंट्स में से एक थीं बल्कि काफी पॉपुलर भी थीं। दर्शक उनकी अदाओं के फैन थे। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने अनुमान लगाया था कि शो से निकलते ही उन्हें किसी न किसी टीवी सीरियल में वैंप का रोल तो मिल ही जाएगा। मगर ऐसा हुआ नहीं। उन्होंने स्टेज शो और म्यूजिक वीडियोज को तरजीह दी। अर्शी का गाना 'नखरे' रिलीज हुआ है। 
विज्ञापन

6 of 7
PRIYANK
प्रियांक शर्मा
टीवी के दो रियलिटी शो जीतने के बाद 'बिग बॉस 11' के घर पहुंचे प्रियांक शर्मा के बारे में माना जा रहा था कि वो सीरियल में काम करेंगे लेकिन इसके बजाय उन्होंने म्यूजिक वीडियो में काम करना ज्यादा बेहतर समझा। बादशाह और आस्था गिल के गाने 'तेरा बज मुझे जीने ना दे' में प्रियांक शर्मा नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने वेब शो 'पंच बीट' भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Mehjabi Siddiqui
महजबी सिद्दीकी
बतौर कॉमनर 'बिग बॉस 11' में महजबी सिद्दीकी ने भाग लिया था लेकिन अब वह सेलिब्रिटी बन चुकी हैं। शो से निकलने के बाद महजबी का लुक भी पूरी तरह बदल गया है। उनका पहला म्यूजिक वीडियो 'वूफर' रिलीज हुआ। इस वीडियो में वह अपने पति के साथ नजर आईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें