रिपोर्ट के अनुसार, उस मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने कुछ समय पहले ही आरोपी हरीश यादव, बिलाल शमसी, जगबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों से पूछताछ के दो दिन पहले हैदराबाद और सिकंदराबाद से रुहुल इस्लाम, मिर्जा बेग और अबरार चिरागुद्दीन नामक तीन आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इन तीन आरोपियों में से एक आरोपी के कॉल डिटेल्स में जुबैर खान का नंबर सामने आया है जिसके बाद जुबैर खान को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद जुबैर को जिला कोर्ट में पेश किया गया।