Vikas Gupta
विकास गुप्ता के साथ पोज दे रही यह एक्ट्रेस है अंकिता लोखंडे। वे दोनों म्यूजिशियन स्टेबिन बेंस की बर्थडे पार्टी में मिले थे। इस तस्वीर को शेयर करते हुए विकास गुप्ता ने लिखा, 'जब आप लंबे वक्त बाद दोस्तों से मिलते हैं तो ऐसा लगता है जैसे कल की ही बात हो। अंकिता लोखंडे, बड़े पर्दे पर आपको देखने के लिए मैं बेताब हूं। आप पर गर्व है।' टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' से घर घर में मशहूर हुईं अंकिता जल्द बॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाली हैं। कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' में वह झलकारी बाई का किरदार निभाती नजर आएंगी।