एकता कपूर के सीरियल 'कसौटी जिंदगी के' पार्ट 2 बनने की खबरों ने टेलीविजन इंडस्ट्री में मानो तहलका ही मचा दिया है। यहां तक की फैंस भी 17 साल पुरानी लव स्टोरी को दोबारा देखने के लिए उत्सुक हैं। ऐसे में अगर आपको यह पता चले कि एक और सीरियल की टीम करीब 18 साल बाद एक साथ आई तो आपको कैसा लगेगा?
विज्ञापन
2 of 4
Kahaani Ghar Ghar Ki
वैसे तो हम एकता कपूर के ही सीरियल की बात कर रहें है। यह सीरियल कोई और नहीं बल्कि 'कहानी कहानी घर घर की' है। इस सीरियल की टीम 18 साल बाद एक साथ फिर से इकट्ठा हुई हालांकि यह मौका किसी शूटिंग का नहीं बल्कि आपसी मेल मिलाप का था।
विज्ञापन
3 of 4
Kahaani Ghar Ghar Ki
इस बात की जानकारी इस सीरियल में अहम रोल निभाने वाली एक्ट्रेस कविता कौशिक ने इंस्टाग्राम पर दी। कविता ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा - 'हम लोगों की दोस्ती 16 साल पुरानी चल रही है। यह दोस्ती आखिर तक चलेगी।'
दरअसल, यब सब कविता कौशिक के घर आए थे जहां पर यह तस्वीर खींची गई। इस तस्वीर में कविता कौशिक और उनके पति के अलावा साक्षी तंवर और कई एक्टर्स नजर आए। आपको बता दें, कुछ दिन पहले ही कविता की गोवा की तस्वीरें वायरल हुई थीं। जिसमें वह बीच पर योगा करती हुई दिखाई दीं।