एक दिन बाद बिग बॉस सीजन 11 का विनर घोषित कर दिया जाएगा। आज घर में चारों फाइनलिस्ट शिल्पा शिंदे, पुनीश शर्मा, हिना खान और विकास गुप्ता का आखिरी दिन है। आज के फिनाले एपिसोड में बिग बॉस सभी फाइनलिस्ट को उनके अब तक के सफर से रूबरू करवाएंगे।
विज्ञापन
2 of 5
बिग बॉस
इस फिनाले एपिसोड में एक और कमाल की चीज होने जा रही है। शो में दुश्मन से दोस्त बने विकास और शिल्पा ने एक जबरदस्त परफॉर्मेंस तैयार की है। इस परफॉर्मेंस में विकास सपेरा और शिल्पा नागिन बन कर एक-दूसरे को डसेंगे।
विज्ञापन
3 of 5
बिग बॉस
शिल्पा-विकास की परफॉर्मेंस का एक प्रोमो भी रिलीज हुआ है। दोनो 'मैं तेरी दुश्मन' गाने पर डांस कर रहे हैं। नागिन के रूप में शिल्पा और सपेरे के भेस में विकास कमाल लग रहे हैं। फिनाले का पूरा एपिसोड काफी इंट्रेस्टिंग होने वाला है।
4 of 5
बिग बॉस
आपको बता दें कि वोटिंग के मामले में शिल्पा नंबर 1 पर हैं। उसके बाद हिना खान फिर विकास और सबसे कम वोट पुनीश को मिले हैं। वोट के अनुसार, शिल्पा शिंदे का विनर बनना तय है। अगर मेकर्स ने अपनी चाल नहीं चली तो ट्रॉफी शिल्पा ही ले जाएंगी।
शिल्पा के फैंस उन्हें जिताने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी शिल्पा ट्रेंड कर रही हैं। शिल्पा के लिए 10 मिनट 35 हजार ट्वीट हुए हैं। शिल्पा की जीत पर करोड़ों का सट्टा भी लगा है। अगर बिग बॉस मेकर्स शिल्पा को हरा देते हैं तो कंपनी मालामाल हो जाएगी। इसलिए शिल्पा के हारने की संभावना भी बढ़ गई है।