फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: फिनाले से 1 दिन पहले पुनीश ने शिल्पा का दिखाया असली चेहरा, बोले 'नहीं है कोई इमोशन'

Sat, 13 Jan 2018 12:03 PM IST
शिप्रा सक्सेना, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Vikas and Shilpa
फिनाले के एक दिन पहले बिग बॉस में एक बार फिर से जुबानी जंग शुरू हो चुकी हैं जिसकी वजह हाल ही में खत्म हुआ टास्क बना। 'विकास सिटी' टास्क के आखिरी मुकाम पर विकास हिना को हराने के लिए अपनी मां की फोटो ले आए और उस पर पैर रखने को कहा जिसे हिना खान ने बड़ी चालाकी से पूरा किया। लेकिन इस टास्क के बाद हिना और विकास के बीच झगड़ा शुरू हो गया। जिसके बाद पुनीश ने शिल्पा शिंदे को ऐसी बात कह दी जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए। 

पढे़ं- Bigg Boss 11: शिल्पा से रात में नाचने को बोले विकास-पुनीश, बोलीं- 'ऐसा लग रहा मैं तुम्हारी...'
विज्ञापन

2 of 6
Hina
दरअसल, पुनीश और शिल्पा के हारने के बाद विकास गुप्ता ने प्राइजमनी की 6 लाख रुपये की राशि जीत ली थी। अब बारी हिना खान की थी। विकास ने पहले तो हिना को कॉफी को पानी में गिराने के लिए कहा जो उन्होंने अपने पेरेंट्स के लिए रखी थी। जिसे हिना ने पानी में डाल दिया और कहा यह कॉफी उनकी वाली नहीं हैं। 

पढे़ं- Bigg Boss 11: फिनाले में पहुंची इस कंटेस्टेंट ने कॉल सेंटर में किया काम, भाई की पूरी की हर 'Wish'
विज्ञापन

3 of 6
Vikas Hina
इसके बाद विकास ने हिना को उनका फेवरेट ब्रेसलेट तोड़ने को कहा जिसे हिना ने तोड़ने की कोशिश की और बड़ी चालाकी से उस ब्रेसलेट को बचा लिया। आखिर में विकास ने हिना से कहा कि आप मेरी मां की फोटो पर पैर रखिए और उसे फाड़ दीजिए। विकास के इतना कहने पर हिना ने विकास को बहुत सुनाया और फोटो को बचाते हुए कुशन पर पैर रखा। जिसके बाद विकास ने हिना से कहा कि तुमसे ज्यादा गंदा मैंने इंसान नहीं देखा।

पढे़ं- Bigg Boss 11: ब्वॉयफ्रेंड ने हिना खान के लिए मांगे वोट, कहा- 'महिलाओं के लिए उदाहरण हैं वो'

4 of 6
Vikas Gupta
टास्क के बाद किचन एरिया में विकास शिल्पा से कह रहे थे कि वो ऐसा कैसे कर सकती हैं जिस पर शिल्पा विकास के इस काम को सही ठहराते हुए कह रही थीं कि उसने कैसे फोटो पर पैर रख दिया। हिना ने कहा उसने पैर नहीं रखा हालांकि दोनों बार बार हिना पर इल्जाम लगाते रहे। तभी पुनीश ने कहा यहां पर आप दोनों गलत हैं। 

पढे़ं- Bigg Boss 11: फिनाले से पहले इस कंटेस्टेंट की परिवार के साथ वायरल हुईं तस्वीरें, आप भी देख लीजिए
विज्ञापन

5 of 6
Shilpa Shinde
पुनीश ने कहा पहली गलती तो विकास की उसने फोटो ही क्यों रखी और अगर किसी को बोल रहा है पैर रखो तो टास्क को तो कोई भी पूरा करना चाहेगा। इसके साथ ही उसने कहा मेरी नजरें हिना के पैरों पर ही थी उसने फोटो पर पैर रखा ही नहीं साइड में पैर रख रही थी। ये बात सुनकर शिल्पा और विकास दोनों भड़क उठे।

पढे़ं- Bigg Boss 11: टीवी सेलेब्स ने बताया कौन बनेगा शो का फाइनल विनर, इसे बताया सेकेंड कंटेंडर
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Puneesh Sharma
इसके बाद पुनीश हिना के पास आए और बोले इतना तो यकीन आ गया कि शिल्पा पूरी तरह से इमोशन लेस है। वो कैसे विकास को सही ठहरा सकती हैं जबकि उसने गलत किया। जिस पर हिना कहती हैं मुझे तो ये दोनों समझ में ही नहीं आते कभी एक दूसरे की शक्ल देखना पसंद नहीं करते और कभी इतने प्यार से बात करते हैं कि पूछो मत। 

पढे़ं- Bigg Boss 11: इन दो फाइनलिस्ट को मिल रहे सबसे ज्यादा वोट, यकीन ना हो तो यहां देख लीजिए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें