फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss की चालबाजी को समझ गया ये कंटेस्टेंट, फिनाले से 3 दिन पहले Winner किया घोषित

Fri, 12 Jan 2018 11:06 AM IST
भावना शर्मा, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बिग बॉस
‌इन दिनों बिग बॉस के घर में 'विकास सिटी' नाम का एक टास्क चल रहा है। इस टास्क में विकास तानाशाह बने हैं। बाकी बचे घरवाले हिना खान, पुनीश शर्मा और शिल्पा शिंदे विकास सिटी के नौकर हैं। इस टास्क में विकास किसी भी नौकर से जो काम कहेंगे वो उन्हें करना पड़ेगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
बिग बॉस
अगर कोई भी नौकर उनका काम करने से मना करता तो वो अपने नाम का बजर बजाकर इस टास्क से बाहर निकल सकता है। इसके बदले में उस कंटेस्टेंट के हिस्से के 3 लाख रुपए विकास को मिल जाएंगे। अगर तीनों ने विकास से परेशान होकर बजर दबाया तो विकास को 9 लाख रुपए मिलेंगे।

पढ़ें- Bigg Boss 11: घर से आउट होने पर आकाश को लगा सदमा, बाहर आते ही दे दिया ये बड़ा बयान
विज्ञापन

3 of 6
बिग बॉस
साथ ही ये 9 लाख रुपए प्राइज मनी से कट जाएंगे। विकास ने टास्क शुरू होते ही पुनीश को गंजा होने को कहा। लेनिक पुनीश ने ऐसा करने से मना कर दिया और बजर बजा दिया। पुनीश के लिए ये टास्क खत्म हो चुका है। वहीं हिना और शिल्पा अभी भी टास्क में बने हुए हैं।
 

4 of 6
बिग बॉस
विकास, शिल्पा और हिना को अजीबो-गरीब काम करने को दे रहे हैं। इस बीच पुनीश का एक ऐसा बयान सामने आया है जिससे विकास के विनर बनने की संभावना बढ़ गई है। पुनीश ने विकास से कहा, 'तू ही विनर बनेगा। क्योंकि इससे पहले ये तानाशाह वाला टास्क गौतम गुलाटी को मिला था और वो ही विनर बना। चाहे तू मुझसे पेपर पर लिखवा ले।'

पढ़ें- पोर्न स्टार के साथ God, Sex and Truth ला रहे राम गोपाल वर्मा, पोस्टर ने ही मचा दिया हंगामा
विज्ञापन

5 of 6
Bigg Boss 11
ये सुनकर विकास कहते हैं, 'नहीं ऐसा कुछ नहीं है।' वहीं शिल्पा ये बात सुनकर मुस्कुरा देती हैं। लेकिन पुनीश का इशारा ठीक भी था। अगर पिछले सीजन से कंपेयर किया जाए तो विकास को भी वही टास्क दिया गया है जो बिग बॉस 8 के विनर गौतम को मिला था। मेकर्स पर ये आरोप पहले से ही लग रहे हैं कि वो विकास को विनर बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Bigg Boss 11
जबकि शिल्पा की फैन फॉलोइंग, विकास और हिना से भी ज्यादा है। सोशल मीडिया पर एक ट्वीट आया था कि शिल्पा पर करोड़ों रुपए का सट्टा लगा है। अगर कंपनी शिल्पा को हरा देती है तो वो मालामाल हो जाएगी। ऐसे में हिना और विकास की जीत की संभावना बढ़ गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें