फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: एक कमजोर कंटेस्टेंट, जिसे पहले Miss ने बचाया, फिर Kiss ने, इन चालों ने बनाया बाजीगर

Wed, 03 Jan 2018 03:03 PM IST
amarujala.com - written by :शिप्रा सक्सेना
विज्ञापन
1 of 5
Puneesh Sharma
बिग बॉस 11 में पुनीश शर्मा फिनाले में पहुंच चुके हैं। इस बात का खुलासा 'द खबरी' ने किया है। पुनीश के फिनाले में पहुंचना जहां बाकी सभी घरवालों के लिए बड़े झटके जैसा होगा वहीं बंदगी के लिए ये नए साल का तोहफा जरूर हो सकता है।

पढे़ं- Bigg Boss 11: विनर को पीछे छोड़ इन दो कंटेस्टेंट को मिल गया 'टिकट टू फिनाले', सलमान भी हैरान
विज्ञापन

2 of 5
Puneesh Sharma
शो की शुरुआत से ही पुनीश शर्मा को घर का सबसे कमजोर कंटेस्टेंट कहा जा रहा था। लेकिन बंदगी के साथ बनीं लव स्टोरी ने पुनीश को घर का सबसे बड़ा आशिक और खिलाड़ी साबित कर दिया। इसकी वजह बंदगी और लव की वायरल हुई कुछ तस्वीरें हैं जिसमें ये दोनों एक दूसरे को Kiss करते हुए नजर आए। 

पढे़ं- Bigg Boss 11: अकेला पाकर शिल्पा के साथ इस कंटेस्टेंट ने कर डाली ऐसी हरकत, सुनकर चौंक गए घरवाले
विज्ञापन

3 of 5
Puneesh Sharma
बंदगी और पुनीश की लव स्टोरी के ट्रैक पर आते ही पुनीश लाइम लाइट में आना शुरू हो गया। बंदगी के घर से आउट होते ही ऐसा कहा जा रहा था कि वो अब शो में दिखाई नहीं देंगे। हालांकि हुआ भी कुछ ऐसा लेकिन कुछ दिन बाद ही वो घर में ऐसे एक्टिव हुए कि लोगों को उनके हंसी मजाक काफी पसंद आने लगे।

पढे़ं- Bigg Boss 11: इस टास्क में ऐसे भिड़े घरवाले, सब रह गए हैरान, इन पर लटकी एविक्शन की तलवार

4 of 5
Puneesh Sharma
घरवालों के साथ हंसी मजाक करना हो या फिर परफेक्ट पंच मारकर लोगों के दिलों में जगह बनानी हो इन सारे कामों में पुनीश को पीछे छोड़ना लोगों के लिए मुश्किल हो गया। यहां तक की उनके गेम की तारीफ टास्क के दौरान घर में आईं बंदगी भी कर चुकी हैं।

पढे़ं- हिना खान के ब्वॉयफ्रेंड ने किया बड़ा खुलासा, बोले 'नहीं है किसी पब्लिसिटी स्टंट की जरूरत'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Puneesh Sharma
कमजोर कंटेस्टेंट से लेकर एक दिलचस्प खिलाड़ी बनने का पुनीश के सफर  ने लोगों को काफी इंप्रेस किया। हालांकि टास्क के दौरान उन्होंने अपनी चतुर चालों से इस बात को साबित कर दिया कि घर के असली मास्टरमाइंड विकास नहीं बल्कि वो है। 

पढे़ं- Bigg Boss 11: शो में बंपर उलटफेर, मास्टरमाइंड समेत दो कंटेस्टेंट Finale से आउट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें