बिग बॉस 11 के कंटेस्टेंट्स बंदगी कालरा और पुनीश शर्मा ने इस बार सारी हदें पार कर दीं। ये जानते हुए भी कि वो नेशनल टेलीविजन के एक शो का हिस्सा हैं। दोनों भी इस बात से भी वाकिफ हैं कि घर के हर एक कोने में कैमरा लगा है, फिर भी उन्होंने ऐसा काम कर डाला जिसे देखने के बाद न सिर्फ इनके परिवारवाले बल्कि आप भी असहज होंगे।
BIGG BOSS 11: कैप्टेंसी पाने के लिए पुनीश ने पार की हदें, बंदगी भी बोल उठी 'छी-छी'
विज्ञापन
2 of 5
Bandagi Puneesh Kiss
देर रात घर की बत्तियां बुझते ही पुनीश बंदगी की बेड पर आ गए। दोनों ने थोड़ी देर रोमांटिक बातें कीं। पुनीश ने कहा कि वह उनके प्यार में फंस गए हैं। बातों के बीच में उन्होंने बंदगी से किस करने की रिक्वेस्ट कर डाली जिसके लिए बंदगी राज़ी भी हो गईं। किस करने के फौरन बाद बंदगी ने पुनीश को कहा कि वह पागल हो गए हैं।
When Puneesh Sharma and Bandgi Kalra were caught smooching! Watch Video -#BB11 #BiggBoss11 pic.twitter.com/ZjJmb2XXar— Bigg Boss World (@BiggBossWorld) November 5, 2017
(अगली स्लाइड में पढ़ें, क्यों पुनीश को किस करने के लिए तैयार हो गईं बंदगी)
विज्ञापन
3 of 5
Bandagi Puneesh Kiss
गौरतलब है कि सपना चौधरी ने प्रियांक के सामने खुलासा किया है कि पुनीश ने उन्हें खुद बाताया कि वो शो के लिए बंदगी का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं शो से बाहर निकलते ही ज्योति कुमारी ने भी दावा किया पुनीश और बंदगी की लव स्टोरी सिर्फ एक नाटक है। इसी एपिसोड में सलमान खान ने भी इशारा किया कि लाख कोशिशों के बाद भी पुनीश-बंदगी की नजदीकियां विकास-शिल्पा के झगड़े के आगे फीकी पड़ रही हैं। शायद इसका एहसास बंदगी और पुनीश दोनों को है, इसलिए जान बूझकर वे इंटीमेट हो रहे हैं।
4 of 5
Bandagi Puneesh Kiss
गौरतलब है कि प्रियांक शर्मा की घर वापसी के बाद बंदगी का पलड़ा भारी हो चुका है। पुनीश के साथ-साथ वह प्रियांक से भी दोबारा नजदीकियां बढ़ रही हैं। इसकी एक बानगी तब देखने को मिली जब प्रियांक के कहने पर उन्होंने उनकी पीठ पर लोशन लगाया। ताज्जुब की बात ये है कि प्रियांक की यह 'मदद' बंदगी तब भी कर सकती थीं जब पुनीश वॉशरूम में मौजूद थे। लेकिन बंदगी ने उनके वहां से चले जाने का इंतजार किया और तब प्रियांक को क्रीम लगाई।
वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शो में आने से पहले ही बंदगी कालरा की ब्वॉयफ्रेंड डेनिस नागपाल से शादी तय हो चुकी थी। लेकिन शो में पुनीश से बढ़ती उनकी नजदीकियों से दुखी होकर डेनिस ने ब्रेकअप का इशारा दिया है।