फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: घर से गिरफ्तार हो सकता है ये कंटेस्टेंट, मामला स्कैंडल से जुड़ा

Sun, 12 Nov 2017 08:28 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 5
प्रियांक शर्मा
रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' के कंटेस्टेंट प्रियांक शर्मा घर से ही गिरफ्तार किये जा सकते हैं। यह जानकारी शो की दूसरी प्रतिभागी अर्शी खान की पब्लिसिस्ट फ्लिन रेमिडीस ने दी है। उन्होंने कहा, 'अर्शी खान से जुड़े पुणे-गोवा स्कैंडल को नेशनल टीवी पर उछालने के आरोप में प्रियांक पर कार्रवाई होगी।'  
विज्ञापन

2 of 5
Priyank and Arshi
एक चैनल से बात करते हुए फ्लिन ने कहा, 'बिग बॉस के घर में जाने के लिए पुलिस को वॉरंट की जरूरत होगी। इसके लिए जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी हो चुकी है।' उन्होंने कहा, 'पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और उन्होंने मुझे इस बारे में मीडिया से बात करने से मना किया है इसलिए मैं ज्यादा जानकारी नहीं दे सकती हूं।'
विज्ञापन

3 of 5
priyank
गौरतलब है प्रियांक शर्मा के खिलाफ अर्शी खान की पब्लिसिटी टीम ने केस दर्ज करवाया है। उन पर गोवा-पुणे सेक्स स्कैंडल का जिक्र कर अर्शी खान की छवि खराब करने और उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा। 

Bigg Boss 11: शर्त लगा लीजिये, इन पांच कंटेस्टेंट्स में से ही कोई एक जीतेगा शो

4 of 5
Priyank sharma
प्रियांक शर्मा को आकाश डडलानी को धक्का देने की वजह से शो से बाहर कर दिया गया था। लोगों की डिमांड पर उनकी वाइल्ड कार्ड इंट्री हुई थी। इस दौरान सपना चौधरी और अर्शी खान के बीच झगड़ा हुआ। प्रियांक शर्मा ने सपना को कहा कि वह अर्शी के सामने 'गोवा और पुणे' चिल्लाएं। प्रियांक की बात मानकर सपना ने भी यही कहा। ये सुनकर अर्शी खान को सदमा लगा। वह रोने लगीं और कहा कि नेशनल टीवी पर ऐसी बात करने के लिए वह प्रियांक शर्मा के खिलाफ केस करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Priyank
इंडियन एक्स्प्रेस की खबर के मुताबिक, अर्शी खान की पब्लिसिटी टीम ने प्रियांक शर्मा के अलावा सपना चौधरी पर भी केस किया है। वहीं, कोर्ट में चल रहे मामले को नेशनल टीवी पर प्रसारित करने के आरोप में कलर्स टीवी और एनडेमॉल के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया गया है। 

Bigg Boss 11: इस क्रिकेटर के बच्चे की मां बनने वाली थीं अर्शी खान, टास्क में बता दी सारी सच्चाई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें