फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: फाइनलिस्ट बना सबसे कमजोर कंटेस्टेंट, देखते रह गए हिना, विकास और शिल्पा

Mon, 18 Dec 2017 12:45 PM IST
amarujala.com - Presented by :शिप्रा सक्सेना
विज्ञापन
1 of 5
Luv Tyagi
बिग बॉस सीजन 11 में ऐसे चौंकाने वाले फैसले हुए हैं जिसे देखकर घरवाले भी हैरान है। सपना चौधरी के बाद घर के विनर समझे जाने वाले हितेन तेजवानी का इविक्शन ने घरवालों की रातों की नींद ही उड़ा दी है। लेकिन दिलचस्प बात ये है कि इन सभी को निकलवाकर घर में अब तक सबसे कमजोर कंटेस्टेंट सेफ है और वो है लव त्यागी। 

पढे़ं- Bigg Boss 11: बाहर आकर हितेन ने खोली शिल्पा, हिना की पोल, अर्शी की 'मोहब्बत' पर दिया खूबसूरत जवाब
विज्ञापन

2 of 5
Luv Tyagi
लव को शुरुआत से ही घर का सबसे वीक कंटेस्टेंट कहा जा रहा था। जिसकी कई वजह है एक तो ये वो कॉमनर है और दूसरा ये कि वो घर में ज्यादा एक्टिव नहीं रहते थे। लेकिन हाल ही में दो बड़े दावेदारों के इविक्शन से इतना जरूर कहा जा सकता है लव आने वाले समय में फाइनलिस्ट की रेस में शामिल हो गए हैं। 

पढ़ें- Bigg Boss 11: हितेन के आउट होते ही फूट-फूट कर रोईं अर्शी, सामने आया मोहब्बत का असली सच
विज्ञापन

3 of 5
Sapna Chaudhary
इस बात को समझाने के लिए हम आपको थोड़ा पीछे लिए चलते हैं। जिस समय सपना चौधरी घर से बेघर हुई थीं उस समय सलमान के अलावा बाकी घर वालों ने ये कहा था कि अगर टास्क के दौरान लव को नहीं बचाते तो लव घर के बाहर होते। इसके बाद एक के बाद घर में बीते दो इविक्शन में लव को सबसे ज्यादा वोट मिले जिस वजह से फाइनलिस्ट के तौर पर उनकी दावेदारी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही हैं।

पढ़ें- Bigg Boss 11: घर से OUT हितेन मात्र एक वोट से हारे, शिल्पा का फैसला चौंकाने वाला

4 of 5
Hina Khan
सपना के बाद बंदिगी घर से बेघर हो गई। बंदिगी के समय पर भी लव, बंदिगी और पुनीश नॉमिनेट थे। ऐसे में सभी घरवाले ये कह रहे थे कि लव ही जाएगा लेकिन उस समय भी लव को सबसे ज्यादा वोट मिले और वो सेफ हो गए। ऐसे में इतना जरूर कह सकते हैं कि लव की पॉपुलैरिटी बाहर काफी बढ़ती जा रही है जिसकी एक वजह उनका कॉमनर होना और दूसरा हिना की तरफ उनकी लाइकिंग भी है। 

पढे़ं- Bigg Boss 11: सपना के बाद अब हितेन के OUT होने पर सलमान ने बोला झूठ, असली सच ये है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
vote
इस हफ्ते नॉमिनेटड कंटेस्टेंट में लव, हितेन तेजवानी, शिल्पा शिंदे और प्रियांक शर्मा थे। ऐसे में सभी लोग यही कह रहे थे कि लव ही बेघर होंगे लेकिन लव इन सभी में सबसे पहले सेफ हुए। ये फैसला जानते ही न केवल घरवालों को बल्कि लव को भी यकीन नहीं हुआ। वोटिंग लाइन के मुताबिक लव को 40.94 , शिल्पा को 24.04, प्रियांक शर्मा को 21.93 तो वहीं हितेन को 13.63 फीसदी वोट मिले। जिससे इतना तो साफ है कि लव फाइनलिस्ट की रेस में शामिल हो चुके हैं।  नोट- ये वोटिंग पोल एक वेबसाइट से लिया गया है। अमर उजाला इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं करता। 
पढे़ं- Bigg Boss 11: हिना खान को अनुष्का शर्मा के 'भाई' ने कर दिया बदनाम, डाल दी ऐसी PHOTO
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें