फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: शादीशुदा होते हुए भी गौरी को दिल दे बैठे थे, सुलझे हितेन की उलझी हुई है लव स्टोरी

Sun, 14 Jan 2018 05:04 PM IST
amarujala.com- Presented By: भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 8
हितेन तेजवानी
हितेन तेजवानी 'बिग बॉस' के घर से आउट हो चुके हैं। सबसे सुलझे खिलाड़ी होने के बावजूद घरवालों ने ही उन्हें गेट आउट कह दिया। अब हितेन अपनी पत्नी गौरी और बच्चों के पास लौटेंगे। हितेन को एकता कपूर ने अपने सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में लॉन्च किया था। 
विज्ञापन

2 of 8
हितेन तेजवानी
इसके बाद हितेन 'कुटुंब', 'पवित्र रिश्ता' और 'कभी सौतन कभी सहेली' जैसे सीरियल में नजर आए। हितेन ने 17 साल टीवी इंडस्ट्री में काम किया। पिछले 1 साल से वो किसी भी सीरियल में नजर नहीं आए थे। तब उन्हें बिग बॉस का ऑफर मिला।

पढ़ें- Bigg Boss 11: बाहर आकर हितेन ने खोली शिल्पा, हिना की पोल, अर्शी की 'मोहब्बत' पर दिया खूबसूरत जवाब
विज्ञापन

3 of 8
हितेन तेजवानी
हितेन खुद जितने सुलझे हुए हैं उतनी ही उलझी उनकी शादीशुदा जिंदगी रही है। टीवी एक्ट्रेस गौरी प्रधान के साथ उनकी लव स्टोरी के कई किस्से आपने सुने होंगे। पर क्या आप जानते हैं कि जब हितेन पहली बार गौरी से मिले तब वह शादीशुदा थे? जी हां, शादीशुदा होते हुए भी हितेन का दिल गौरी पर आ गया था।

पढ़ें- हनीमून पर गई अनुष्‍का की ताजा तस्वीरें आईं सामने, पति कोहली के साथ दिखी 'विराट' खूबसूरती

4 of 8
हितेन तेजवानी
गौरी प्रधान हितेन की दूसरी पत्नी हैं। हितेन की पहली शादी ने सालभर के अंदर ही दम तोड़ दिया था। तलाक के लिए उन्होंने खुद को जिम्मेदार ठहराया क्योंकि वह अपनी पत्नी को ज्यादा वक्त नहीं दे पा रहे थे। ​गौरी प्रधान और हितेन तेजवानी की पहली मुलाकात मुंबई एयरपोर्ट पर हुई।
विज्ञापन

5 of 8
हितेन तेजवानी
दोनों हैदराबाद एक ही काम के लिए जा रहे थे लेकिन एक-दूसरे से बिल्कुल अंजान थे। लैंड करने पर पता चला कि वे दोनों एक ही ऐड की शूटिंग के लिए कास्ट किए गए हैं। ब्यूटी सोप की ऐड में पहली बार यह क्यूट कपल नजर आया था।
विज्ञापन

6 of 8
हितेन तेजवानी
इसके बाद हितेन और गौरी की मुलाकात एकता कपूर के सीरियल 'कुटुंब' के सेट पर हुई। इस शो में दोनों लीड रोल में थे। हितेन ने बताया कि शुरुआती 6 महीनों तक उन दोनों के बीच केवल 'हाय-हैलो' ही चलता रहा। गौरी सेट पर काफी रिजर्व रहती थीं। शूट के दौरान जब भी ब्रेक मिलता वह को-एक्टर्स से बात करने की जगह किताबें पढ़ना पसंद करती थीं।
विज्ञापन

7 of 8
हितेन तेजवानी
अपनी लव स्टोरी के बारे में बोलते हुए हितेन ने कहा, 'एक बार मैं बहुत बीमार हो गया था। गौरी को जब पता चला तो उन्होंने अपनी कार से मुझे अस्पताल पहुंचवाया। उस पल मुझे एहसास हुआ कि गौरी बाहर से जितनी सख्त दिखती हैं, अंदर से उनका दिल मोम जैसा है।' हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान ने करीब दो साल तक एक-दूसरे को डेट किया। 
विज्ञापन

8 of 8
हितेन तेजवानी
इस दौरान लोगों को इनकी जोड़ी इतनी पसंद आई की एकता कपूर ने 'कुटुंब' का दूसरा सीजन भी लॉन्च कर दिया जिसमें इन दोनों को शादीशुदा दिखाया गया। 29 अप्रैल 2004 को दोनों ने शादी की। इस कपल के दो जुड़वा बच्चे हैं। बेटे का नाम नेवान और बेटी का नाम है कात्या। दोनों की उम्र आठ साल है। गौरी इन दिनों कलर्स के सीरियल 'तू आशिकी' में नजर आ रही हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें