बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट रह चुकीं हिना खान कभी अपने ब्वॉयफ्रेंड की वजह से चर्चा में रहती हैं तो कभी अपने फिटनेस वीडियो को लेकर। अब एक बार हिना खान चर्चा में हैं इस बार उन्होंने ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है।
विज्ञापन
2 of 5
hina khan
हिना खान ने ट्रोल करने वाले को उसी के अंदाज में जवाब दिया। दरअसल, हिना खान ने 17 मई को रमजान की शुभकामनाएं अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की थीं। अपने बधाई संदेश में हिना खान ने हिजाब पहने अपनी फोटो डाली थी। उन्होंने लिखा था, ‘हैप्पी फर्स्ट सहरी एवरीवन, रमदान मुबारक, जुम्मा मुबारक'।
विज्ञापन
3 of 5
Hina Khan
बस फिर क्या था ट्रोलर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक ट्रोलर ने इस पर लिखा, 'मोहतरमा आज दूसरी सहरी थी, आपने बेवकूफी के चक्कर में एक रोजा काजा कर लिया है। खैर आपको भी जुम्मा मुबारक दुआओं में याद रखिएगा।’
4 of 5
Hina Khan
इसके बाद हिना खान भी पीछे नहीं रहीं। उन्होंने लिखा, 'मोहतरम मुंबई में पहली सहरी और पहला रोजा आज से है। आपने बेवकूफी के चक्कर में पूरी जांच पड़ताल नहीं की, खैर आपको भी जुम्मा मुबारक और दुआओं में याद जरुर रखिएगा।'
हिना खान कुछ भी पोस्ट करें लोग उन्हें ट्रोल करने चले आते है। ऐसा ही एक बार उनकी फिश कट ड्रेस को लेकर हुआ था जिस पर ट्रोलर्स ने उन्हें फूलदान से लेकर न जाने क्या-क्या कमेंट्स किए थे लेकिन टीवी की ये बहू जवाब देने में पीछे नहीं रहती हैं।