फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: हिना ने मेकर्स पर लगाया इतना बड़ा इल्जाम, सलमान ने कहा कुछ ऐसा, हो गई बोलती बंद

Sun, 26 Nov 2017 12:32 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 4
Hina Khan
बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट हिना खान ने एक बार फिर शो के मेकर्स पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है। प्रियांक और सपना चौधरी से बात करते वक्त उन्होंने इशारों में कहा कि शो के मेकर्स शिल्पा शिंदे और उनके गैंग के सदस्यों को फेवर कर रहे हैं। जब हिना खान ये सारी बातें कर रही थीं, तो सलमान 'मी-टीवी' के जरिये उनकी बातें सुन रहे थे। जैसे ही हिना खान ने अपनी बात पूरी की सलमान ने उन्हें कुछ ऐसा बोल दिया कि उनकी बोलती ही बंद हो गई।
विज्ञापन

2 of 4
Salman Khan
दरअसल, प्रियांक शर्मा ने हिना खान के सामवे अर्शी खान और शिल्पा शिंदे के मोटापे का मजाक उड़ाते हुए उनकी तुलना सांड से कर दी थी। वहां लव मौजूद थे और उन्होंने प्रियांक को ऐसा ना कहने के लिए समझाया पर प्रियांक नहीं रुके। वहीं, हिना खान ने प्रियांक शर्मा को ना तो रोका, ना समझाया। इसी बात को लेकर सलमान ने प्रियांक के साथ-साथ हिना की भी जमकर क्लास लगाई। जैसे ही सलमान खान वहां से हटे, हिना खान ने शो के मेकर्स पर ही आरोप लगा दिया।
विज्ञापन

3 of 4
Bigg Boss 11
हिना खान ने चीखते हुए कहा, 'हद है यार...कुछ भी हो घर में बोलते हैं हिना तुमने क्यों नहीं समझाया...मैंने क्या ठेका ले रखा है सबका?' प्रियांक ने जब उन्हें समझाने की कोशिश की तो हिना बोल पड़ीं, 'अरे भाई ये इनका शो है मैं तुझे शॉर्ट में बोलती हूं.... ये इन्ही पे (शिल्पा एंड टीम) चलाना है शो इनको और कुछ नहीं...साफ साफ पता चल रहा है।'
 
विज्ञापन

4 of 4
Bigg Boss 11
हिना की बातें सुनने के बाद सलमान खान ने साफ शब्दों में कहा कि उन्हें इस खुशफहमी में रहने की कोई जरूरत नहीं है कि शो अकेले उन पर टिका है। उन्होंने समझाया कि अगर कोई शख्स किसी महिला के बारे में ऐसी बातें बोलता है तो उसे वहीं रोकना जरूरी है क्योंकि वो नेशनल टीवी पर हैं। सलमान ने कहा, 'देखो आप किसी की 99 टाइम तारीफ कर लें लेकिन एक बार बुराई कर दें तो वो दुनिया याद रखेगी।' गौरतलब है कि सलमान खान पर पहले भी शो के दर्शक आरोप लगा चुके हैं कि वह शिल्पा शिंदे और अर्शी खान की तरफदारी कर रहे हैं। 
  पढ़ें: 'पद्मावती' विवाद से इतनी दुखी हुई दीपिका, कहीं शादी तो नहीं कर ली, दूल्हा भी रणवीर नहीं?

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें