29 नवंबर को बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट अर्शी खान का जन्मदिन है। इस बार वह अपना ये खास दिन शो में ही सेलिब्रेट करेंगी। घर के गार्डेन एरिया में जब इस टॉपिक पर बात छिड़ी तो अर्शी ने बताया कि वह अपने बर्थडे पर बिग बॉस से एक खास गिफ्ट चाहती हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
Hiten And Arshi
अर्शी ने बताया कि वह हितेन तेजवानी के साथ डेट पर जाना चाहती हैं। उन्होंने बिग बॉस से अपील भी की कि वह हितेन को टास्क के बहाने उनके साथ डेट पर भेज दें। अर्शी ने दलील भी दी कि पिछले सीजन में उन्होंने गौहर खान और कुशाल टंडन को भी डेट पर भेजा था। अर्शी खान का यह वीडियो बिग बॉस 11 के स्ट्रीमिंग पार्ट्नर 'वूट' पर अनकट सेक्शन में अपलोड किया गया है।
विज्ञापन
3 of 4
Arshi Khan
अर्शी जब अपनी यह ख्वाहिश जाहिर कर रही थीं तब हितेन, विकास, बंदगी और शिल्पा भी वहीं पर थे। अर्शी की डिमांड सुनते ही हितेन बोल पड़े, 'नहीं बिग बॉस, प्लीज ऐसा कुछ मत करना।' गौरतलब है कि शो के तीसरे हफ्ते से ही अर्शी खान हितेन के पीछे पड़ी हैं।
अर्शी कई बार हितेन से अपनी फीलिंग्स जाहिर कर चुकी हैं। लेकिन शादीशुदा हितेन उन से दूर भागने में कामयाब रहते हैं। दोनों एक दूसरे की टांग खिंचाई करते रहते हैं जिसे घरवालों के साथ-साथ सलमान खान भी एंज्वॉय करते हैं।
Bigg Boss 11: केवल एक तौलिए में घर में घूमी अर्शी की असलियत खुली, देख लें VIDEO