बिग बॉस सीजन 11 में इस बार कुछ ऐसा हुआ जिसका अंदाजा किसी को नहीं था। शो का 12वां हफ्ता चल रहा है ऐसे में कुछ कंटेस्टेंट ने इतनी बड़ी गलती कर डाली जिसका खामियाजा सभी घरवालों को भुगतना पड़ेगा।
पढ़ें- VIDEO: स्टूडेंट्स के सामने सुष्मित सेन ने लगाए ठुमके, लड़कों ने लगा लिया गले
विज्ञापन
2 of 5
Arshi Khan
दरअसल, घर में कैप्टेंसी टास्क हुआ। बिग बॉस ने अर्शी को बुलाकर कहा था कि वो 'बीबी लैब' टास्क में विजेता टीम और संचालक में से किन्हीं दो सदस्यों को कैप्टेंसी की दावेदारी के लिए खड़ा करें। हालांकि इसका फैसला केवल विकास गुप्ता, अर्शी खान, शिल्पा शिंदे और लव त्यागी को ही बाकी घर वाले से बिना विचार विमर्श करके लेना था।
पढे़ं- कंगना ने रखी बेबाक राय, बोलीं- 'मैं महान नहीं हूं अपने बारे में पहले सोचती हूं'
विज्ञापन
3 of 5
Arshi Khan
ऐसे में विकास को छोड़कर बाकी सभी ने अपनी दावेदारी पेश की। दिलचस्प बात ये रही कि 11 हफ्ते बाद शिल्पा ने पहली बार खुद से कैप्टन बनने की इच्छा विकास के सामने रखी। ये सुनते ही अर्शी भड़क गई और उन्होंने का कि दो दावेदारों में किसी का नाम जाएगा तो वो विकास गुप्ता और अर्शी खान ही होंगे।
पढे़ं- अनुष्का-विराट ही नहीं इन सेलिब्रिटीज कपल की हनीमून तस्वीरें भी हुईं थीं इंटरनेट पर वायरल
4 of 5
Arshi Khan
इसके बाद बिग बॉस के पूछने पर अर्शी ने बताया कि हम लोगों में कोई भी आपसी सहमित नहीं बनीं। जिसके बाद बिग बॉस ने कुछ ऐसा फैसला किया जिसे सुनकर सभी घरवालों के चेहरे का रंग ही उड़ गया। बिग बॉस ने कहा कि इस हफ्ते कैप्टेंसी टास्क रद्द होता है और इस हफ्ते कोई भी कैप्टन नहीं होगा।
पढे़ं- अनुष्का-विराट ही नहीं इन सेलिब्रिटीज कपल की हनीमून तस्वीरें भी हुईं थीं इंटरनेट पर वायरल
बिग बॉस के इस फैसले के बाद ही जहां अर्शी खुश दिखाई दीं तो वहीं बाकी घरवाले परेशान हो गए। आपको बता दें इस सीजन में ऐसा पहली बार हुआ है कि घर में कोई कैप्टेंसी टास्क रद्द हुआ हो। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि सलमान आज रात 'वीकेंड के वॉर' में घरवालों की कैसे क्लास लगाएंगे।
पढे़ं- 'हिचकी' से फिर आ रहीं रानी मुखर्जी, फिल्म 'टाइगर जिंदा है' से होगा ये खास कनेक्शन