फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss के बाद हितेन-अर्शी फिर आएंगे साथ, फैंस की मांग पर करेंगे हर काम

Fri, 02 Feb 2018 08:08 AM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शिल्पा शिंदे की जीत के साथ बिग बॉस का 11वां सीजन खत्म हुआ। शो खत्म हुए कई हफ्ते हो गए। मगर अब भी बिग बॉस के सभी कंटेस्टेंट सुर्खियों में बने हुए हैं। अर्शी खान और हितेन तेजवानी शो में अपनी मीठी नोंकझोक के वजह से चर्चाओं का केंद्र थे। अब शो के बाद दोनों एक बार फिर फैंस को इंटरटेन करते नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
दरअसल, एकता कपूर की ‘बॉक्स क्रिकेट लीग’ का नया सीजन जल्द ही आने वाला है। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस बार ‘बॉक्स क्रिकेट लीग’ का सीजन कलर्स टीवी पर प्रसारित होने की जगह एमटीवी पर प्रसारित किया जाएगा। हाल ही में मुबंई में बाबूमोशाय टीम लॉन्च की गई जिसमें बिग बॉस के कई कटेंस्टेंट शामिल हुए थे।
विज्ञापन

3 of 5
इस दौरान हितेन तेजवानी, अर्शी खान और सब्यसाची भी नजर आएं। जब हितेन से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने हंसते हुए कहा, यदि अर्शी खान उनकी टीम का हिस्सा हुईं तो वह नहीं खेलेंगे। कोलकाता बाबू टीम की ओनर निवेदिता बासु का कहना है कि इस बार वह अच्छे खिलाड़ी मैदान में उतारेगीं।

4 of 5
वहीं अर्शी का कहना है कि, 'उन्हें क्रिकेट खेलना बेहद पसंद हैं और वह ‘बीसीएल’ में कई शतक लगाने वाली हैं।' अर्शी ने कहा, 'मुझे बचपन से क्रिकेट खेलना बेहद पसंद हैं और उनके फेवरेट क्रिकेटर शाहिद अफरीदी हैं। इस शो का हिस्सा बनने के लिए अर्शी खान बेहद उत्साहित हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिपोर्ट के अनुसार, यह शो फरवरी में ऑन एयर हो सकता है। शो का प्रसारण दो घंटे होगा। इस शो में अलग-अलग टीमों में टीवी सितारे क्रिकेट खेलते नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें