इस बार बिग बॉस के घर का माहौल कुछ ऐसा है कि लोगों को एंटरटेनमेंट की जगह सिर्फ लड़ाई, बहसबाजी और गंदी गालियां ही सुनने को मिल रही हैं। बिग बॉस के सीजन 11 में सारे एंटरटेनिंग मसालें कहीं देखने को नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में बिग बॉस ने शो की टीआरपी को बढ़ाने के लिए कई अहम फैसले लिए हैं। बिग बॉस ने कई प्लान बनाए हैं जिनमें शिल्पा शिंदे का नाम इस सूची में सबसे आगे है।
पढ़ेंः तो ये है शिल्पा शिंदे के गंदे MMS की फोटो, सोशल मीडिया पर हो रही वायरल
विज्ञापन
2 of 4
आपको बता दें कि इस शो में विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे की प्रोफेशनल लड़ाई को लोगों के एंटरटेनमेंट के लिए इस्तेमाल किया गया। अब इस घर में शिल्पा के एक्स ब्वॉयफ्रेंड रोमित राज की एंट्री होने जा रही है। विकास को तो शिल्पा बहुत परेशान करती हैं लेकिन अब रोमित के साथ वो क्या करेंगी।
विज्ञापन
3 of 4
खबर है कि शिल्पा के एक्स ब्वॉयफ्रेंड रोमित राज घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री लें सकते हैं। रोमित राज घर में एक नया ट्विस्ट लेकर आएंगे। शिल्पा के साथ-साथ ये बाकी घरवालों के लिए भी काफी सरप्राइजिंग होगा।
आपको बता दें कि कुछ साल पहले तक शिल्पा शिंदे और टीवी एक्टर रोमित राज रिलेशन में थे। शिल्पा से उम्र में 3 साल छोटे रोमित की मुलाकात एक टीवी सीरियल की शूटिंग के दौरान हुई थी। कुछ सालों तक एक दुसरे को डेट करने के बाद इन दोनों ने शादी करने का फैसला किया था। सूत्रों की मानें तो साल 2009 में दोनों की शादी की तारीख भी तय हो गई थी और कार्ड भी छप चुके थे लेकिन अचानक ही दोनों की शादी टूट गई।