फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11 : बंदगी ने कह दी इतनी बड़ी बात, फिनाले से पहले घर छोड़ सकते हैं पुनीश

Thu, 11 Jan 2018 08:10 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बिग बॉस 11 को खत्म होने में अब बस 4 दिन बचे हैं। घर में बचे टॉप 5 कंटेस्टेंट्स को लेकर उनके फैंस और सेलेब्स कई तरह की बाते कर रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं कई  लोग तो उन्हें हिदायत देते भी नजर आ रहे हैं। इन्हीं में से एक हैं बिग बॉस 11 की एक्स कंटेस्टेंट और पुनीश की गर्लफ्रेंड बंदगी कालरा। बंदगी भी इन दिनों घर में मौजूद टॉप 5 फाइनलिस्ट को हिदायत दे ही हैं। उन्होंने तो पुनीश को भी बहुत बड़ी बात कह दी है। 

पढ़ेंः Bigg Boss 11: फिनाले से पहले चौंकाने वाला वीडियो हुआ leak, ये कंटेस्टेंट छोड़ सकती हैं शो
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
बिग बॉस 11 से बाहर आने के बाद बंदगी कालरा को बॉलीवुड में एक फिल्म मिल गई है। हाल ही में बॉलीवुड लाइफ से बातचीत के दौरान बंदगी ने बताया कि अगर बिग बॉस पुनीश को पैसे लेकर घर छोड़ने को कहते हैं तो पुनीश को ये काम जरूर कर लेना चाहिए। वह चाहती हैं कि पुनीश पैसों से भरा ब्रीफकेस हाथ में लें और शो बीच में छोड़ दें।
विज्ञापन

3 of 4
बंदगी ने साफ कहा है कि वो हिना, शिल्पा और विकास को बिग बॉस 11 के विजेता के रूप में मजबूत दावेदार मानती हैं। हालांकि वह नहीं चाहती की पुनीश घर से खाली हाथ वापस आएं। बिग बॉस के घर में फिलहाल 5 सदस्य बचे हैं। खबर है कि आज रात आकाश ददलानी शो से बाहर हो जाएंगे।

पढ़ेंः Bigg Boss 11: शिल्पा नहीं हिना बन सकती हैं बिग बॉस की Winner, ये रहे 5 बड़े कारण
विज्ञापन

4 of 4
आपको बता दें कि बिग बॉस 11 की एक्स कंटेस्टेंट बंदगी कालरा को बॉलीवुड में एक फिल्म मिली है। फिल्म में वह रेडियो जॉकी के रोल में नजर आएंगी। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं हुई है। बंदगी हमेशा से एक्ट्रेस बनना चाहती थीं लेकिन पेशे से वह एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें