बिग बॉस के सीजन 11 में इस वीकेंड के वार में कौन सा कंटेस्टेंट इस बार आउट होगा, उसका अनुमान अभी से मिल रहे वोटिंग ट्रेंड से लगाया जा सकता है। इसमें फिल्हाल अर्शी खान सबसे पीछे चल रही हैं। उसके बाद पुनीश और आकाश ददलानी का नाम मुख्य तौर पर उभर रहा है। जानिए, अब तक कौन किस नंबर पर?
पढ़ेंः Bigg Boss 11: प्रियांक के दूर होते ही दिखा लव का असली रूप, हिना के साथ बिस्तर पर और...
विज्ञापन
2 of 5
गौरतलब है कि इस सप्ताह बिग बॉस 11 में शॉकिंग नॉमिनेशन हुआ है। नॉमिनेशन डिस्कस करने के कारण हिना खान को छोड़कर सभी घरवालों को बिग बॉस ने नॉमिनेट कर दिया है। हालिया ट्रेंड पर विश्वास करें तो अर्शी, पुनीश शर्मा, आकाश डडलानी पर एलिमिनेशन की तलवार लटक रही है। अर्शी को अब तक सबसे कम वोट मिले हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Puneesh Sharma
पुनीश पहले भी नॉमिनेट हो चुके हैं, लेकिन बंदगी से बेहतर वोट पाने की वजह से वो बच गए थे। बंदगी कालरा के घर से बाहर जाने के बाद पुनीश, विकास और शिल्पा की परछाई बन कर रह गए हैं। विकास हर हफ्ते पुनीश को बचाने की कोशिश में लगे हुए हैं। इस सप्ताह अर्शी, पुनीश और आकाश में से एक का जाना तय लग रहा है।
पढ़ेंः Bigg Boss 11: विकास ने हिना खान पर लगाया ऐसा इल्जाम, शर्म से पानी पानी हो गए घरवाले
4 of 5
shilpa shinde, aakash dadlani
आकाश ददलानी भी पिछले कुछ सप्ताह से अपने बुरे बर्ताव के कारण दर्शकों के टारगेट पर हैं। इंटरटेनिंग कंटेस्टेंट होने के कारण आकाश अभी तक वोटिंग हासिल करते रहे हैं, लेकिन इस बार वे दर्शकों को अखर रहे हैं। विकास का अंडा तोड़ने में हालांकि उन्होंने मास्टर चाल चली है, देखना है वह चाल उनके वोट में बदल पाती है या नहीं।
एक ऑनलाइन वेबसाइट के हिसाब से देखा जाए तो लव टॉप पर चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर शिल्पा, तीसरे नंबर पर विकास, चौथे पर आकाश, पांचवें पर प्रियांक, छठे पर पुनीश और सातवें नंबर पर अर्शी खान है। अर्शी को अब तक सबसे वोट मिले हैं। तय है कि इस बार पुनीश और अर्शी में से ही कोई एक बाहर होगा।