फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: जानिए अर्शी को क्यों मिलीं 2 स्पेशल पावर, पहली बार देखने को मिलीं ये 3 बातें

Mon, 25 Dec 2017 09:32 AM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 11 में ऐसा पहली बार हुआ है जब शनिवार को किसी कंटेस्टेंट को घर से बेघर कर दिया गया। वीकेंड का वार में 12वें हफ्ते में 12 वीं कंटेस्टेंट अर्शी खान घर से बेघर हो गई हैं। जबकि इससे पहले के सभी कंटेस्टेंट्स को रविवार को ही निकाला गया था। ऐसे में बिग बॉस पर सवालिया निशान उठ रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हो गया कि अर्शी को घर से एक दिन पहले ही बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। बाद में न सिर्फ अर्शी ने सलमान के साथ मंच शेयर किया, बल्कि उसे दो स्पेशल पावर भी दी गईं।

पढ़ें: सलमान खान के साथ FIR दर्ज होते ही शिल्पा ने मांग ली माफी, जानिए क्या था मामला?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
votting poll
अर्शी से पहले हितेन भी घर से जा चुके हैं लेकिन अर्शी के एविक्शन को सबसे बड़ा चौंकाने वाला फैसला माना जा रहा है, क्योंकि, अभी तक यही माना जा रहा था कि पुनीश और आकाश में से किसी एक को घर से निकाल दिया जाएगा। क्योंकि दोनों को अर्शी से कम वोट मिले थे। एक वेबसाइट की वोटिंग के अनुसार लव त्यागी को 19.01, शिल्पा को 18.73, विकास गुप्ता को 12.65, प्रियांक को 12.52, अर्शी को 12.41, आकाश को 12.32 तो वहीं पुनीश को 12.36 फीसदी वोट मिले, हालांकि हम इस वोटिंग की पुष्टि नहीं करते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Arshi khan
यहां गौर करने वाली बात ये भी है कि इस सीजन में ऐसा पहली बार हुआ है जब कोई कंटेस्टेंट बाहर आने के बाद सलमान के साथ मंच शेयर किया। इस दौरान अर्शी को एक पावर दी गई। सलमान ने उन्हें ये पावर दी कि वो घर के किसी दो ऐसे सदस्यों को चुने जिन्हें वो अगले हफ्ते के नॉमीनेशन से सेफ करना चाहती हैं। ऐसे में अर्शी ने विकास और उनके दोस्त प्रियांक का नाम लिया। इसके बाद इन दोनों में लाइव वोटिंग हुई। लाइव वोटिंंग के दौरान विकास को सबसे ज्यादा वोट मिले। प्रियांक से चार प्रतिशत ज्यादा वोट हासिल कर सीधे सेमीफाइल में प्रवेश कर गए। 

4 of 5
Arshi khan
इससे पहले घर से बंदगी, बेनाफ्शा, मजहबी, सब्यसाची, हितेन बाहर हुए लेकिन किसी भी कंटेस्टेंट को ना तो सलमान के साथ मंच शेयर करने का मौका मिला और ना ही कोई विशेषाधिकार।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Arshi Khan
इससे पहले अर्शी खान के खिलाफ जालंधर मजिस्ट्रेट कोर्ट ने अरेस्ट वारंट जारी किया है। कोर्ट ने पुलिस को यह आदेश दिया है कि वह तत्काल अर्शी खान को गिरफ्तार करे। जाहिर है बिग बॉस नहीं चाहेंगे कि पुलिस अर्शी खान को बिग बॉस के घर से गिरफ्तार करे। अर्शी खान पर यह केस अभी भी चल रहा हैं और पिछले तीन महीनों से इस केस की सुनवाई के दौरान वह एक बार भी मौजूद नहीं रही हैं। इस वजह से उनके खिलाफ जालंधर मजिस्ट्रेट कोर्ट ने अरेस्ट वारंट जारी किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें