बिग बॉस में शुरूआत से ही अपनी ऊटपटांग हरकतों से सबको परेशान करने वाले आकाश डडलानी ने एक बार फिर हंसी दिलाने का काम किया है। उन्होंने कहा है कि उनकी और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की किस्मत एक जैसी है...
विज्ञापन
2 of 5
बिग बॉस
- फोटो : SELF
जी हां, ये बात जानकर एक बार को आपको भी हंसी आएगी। दरअसल, वूट के एक अनसीन वीडियो में आकाश घर की डाइनिंग टेबल पर हितेन तेजवानी, पुनीश शर्मा और अर्शी खान के साथ ये बात करते नजर आए। ऐसे में कैप्टेनसी को लेकर बात ही चल रही थी कि सभी ने आकाश के अब तक के परफोर्मेंस को कमजोर बता डाला।
विज्ञापन
3 of 5
बिग बॉस
- फोटो : SELF
इस पर आकाश ने कहा कि उनकी किस्मत क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की तरह है क्योंकि वे भी कभी लक की वजह से भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान नहीं बन सके। लेकिन पुनीश ने आकाश की बात को काटते हुए बोला कि सचिन के कप्तान ना बनने की उनकी खुद की च्वाइस थी। ऐसे में अर्शी ने कहा कि अगर आकाश खुद को सचिन मानता है तो ' मैं विराट कोहली हूं।'
4 of 5
आकाश ददलानी
बता दें कि बिग बॉस के इस सीजन में आकाश डडलानी एक ऐसे कंटेस्टेंट है, जिन्हे देखकर यह समझ में नहीं आता कि वे कैसे इतने दिनों से घर के अंदर टिके हुए हैं। आकाश ने घर में कई लड़ाईयां भी करवाई हैं। एक बार तो प्रियांक शर्मा खुद आकाश का शिकार होने के चलते घर से बेघर हो गए थे। आकाश थाली के बैगन की तरह कभी शिल्पा शिंदे के साथ तो कभी हिना खान के साथ नज़र आते है।
बता दें कि फिलहाल आकाश घर की कालकोठरी में हितेन भाऊ और प्रियांक शर्मा के साथ सजा काट रहे हैं और इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए शिल्पा, प्रियांक, लव और हितेन नॉमीनेट हुए हैं। वोट के मुताबिक शिल्पा नंबर वन पर चल रही हैं और लव के बेघर होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस वीकेंड का वार में घर से एक और सदस्य कम हो जाएगा।