फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: सलमान खान के बर्थडे पर घरवालों के लिए डबल डोज, एंट्री लेगी 'नागिन'

Fri, 15 Dec 2017 04:02 PM IST
amarujala.com - Presented by :शिप्रा सक्सेना
विज्ञापन
1 of 5
Salman Khan and Mouni
हर बार सलमान खान अपने बर्थडे पर कुछ नया करते हैं। लेकिन इस बार उनके खास दिन को और भी खास बनाने के लिए बिग बॉस ने भी अपनी कमर कस ली है। खबरों की मानें तो सलमान के बर्थडे पर इस बार घर में ऐसी मेहमान जाएंगी जिन्हें भाईजान भी काफी पसंद करते हैं।

पढे़ं- एक मिनट की परफॉर्मेंस के लिए प्रियंका चोपड़ा ने लिए 1 करोड़, पूरी कीमत जान उड़ जाएंगे होश
विज्ञापन

2 of 5
Salman Khan and Mouni
टेलीविजन की 'नागिन' मौनी रॉय सलमान खान की बहुत बड़ी फैन है। यहां तक की बिग बॉस सीजन 11 शुरू होने से पहले सलमान के साथ उन्हें प्रोमोज में भी देखा गया था। ऐसे में सलमान के बर्थडे को सेलिब्रेट करने के लिए मौनी घर में जाएंगी और सभी के साथ उनका जन्मदिन मनाएंगी।

पढे़ं- बर्फ से ढकी वादियों के बीच हनीमून मना रहे अनुष्‍का-विराट, पहली तस्वीर आ गई सामने
विज्ञापन

3 of 5
Salman Khan and Mouni
मौनी 'नागिन' की अब तक की दो सीरीज कर चुकी हैं। लेकिन अब उन्होंने इस सीरियल से किनारा कर फिल्मों की तरफ रुख कर लिया है। मौनी जल्द ही अक्षय कुमार के साथ 'गोल्ड' फिल्म में नजर आएंगी। इसके साथ ही उन्हें अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी देखा जाएगा। जिसमें वो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ दिखाई देंगी। 

पढे़ं- अनुष्का के Ex Boyfriend ने भुलाए पुराने गिले शिकवे, किया कुछ ऐसा होने लगी चर्चा

4 of 5
Salman Khan and Mouni
मौनी को एकता कपूर और कलर्स चैनल की फेवरेट एक्ट्रेस कहा जाता है। ऐसे में बिग बॉस में उनका नजर आना फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि वो सलमान खान की बहन अर्पिता के पति आयुष शर्मा के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि ये खबरें केवल अफवाह ही साबित हुईं।

पढे़ं- Bigg Boss 11: अर्शी ने शिल्पा से मांगा 11 हफ्तों का हिसाब, खैरात की कैप्टेंसी पर दिया ये जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Salman Khan and Mouni
सलमान खान का बर्थडे 27 दिसंबर को है। सलमान इन दिनों फिल्म 'रेस 3' की शूटिंग में काफी बिजी है जिसकी वजह से वो अपने जन्मदिन का सेलिब्रेशन अबू धाबी में करेंगे। इस फिल्म में सलमान के साथ जैकलिन फर्नांडीस, डेजी शाह और बॉबी देओल मुख्य भूमिका में है। 

पढे़ं- मलाइका की क्रिसमस पार्टी पर पहुंचे कई बॉलीवुड स्टार्स, करीना को देख सब हैरान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें